माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 बजट 4जी फोन लॉन्च, विंडोज 10 मोबाइल पर चलेगा

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 बजट 4जी फोन लॉन्च, विंडोज 10 मोबाइल पर चलेगा
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 बजट 4जी स्मार्टफोन मंगलवार को लॉन्च किया गया। माइक्रोसॉफ्ट ने इस बजट विंडोज 10 स्मार्टफोन को अपने फ्लैगशिप हैंडसेट लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल, माइक्रोसॉफ्ट बैंड 2, सर्फेस प्रो 4 और सर्फेस बुक के साथ 'विंडोज 10 डिवाइसेज ब्रीफिंग' इवेंट में पेश किया। यह स्मार्टफोन दिसंबर महीने में 139 डॉलर (करीब 9,100 रुपये) में उपलब्ध होगा।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 में 4.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 315 पीपीआई। स्मार्टफोन 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट, एड्रेनो 304 जीपीयू और 1 जीबी के रैम के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

(पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 बनाम लूमिया 950 बनाम लूमिया 950 एक्सएल)

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 में एफ/2.4 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। रियर कैमरे से एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। इसके अलावा डिवाइस में एफ/2.8 एपरचर वाला 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। रियर कैमरे में ऑटो/मैनुअल एक्सपोज़र, जीयोटैगिंग और टच फोकस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
microsoft lumia 550 front back
डिवाइस माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आएगा। वायरलेस कनेक्टिविटी में 4जी एलटीई के अलावा ब्लूटूथ 4.1, यूएसबी 2.1, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, हॉटस्पॉट, एफएम रेडियो और ए-जीपीएस फ़ीचर शामिल हैं। स्मार्टफोन को पावर देने लिए मौजूद है 2100 एमएएच की बैटरी। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि बैटरी 28 दिन का स्टैंडबाय टाइम, 2जी नेटवर्क पर 16 घंटे तक का टॉक टाइम, 3जी नेटवर्क पर 14 घंटे तक का टॉक टाइम और 4जी पर 17 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। इसके अलावा स्मार्टफोन में एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 कंपनी के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 मोबाइल पर चलेगा। इसमें नया माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउज़र, नया आउटलुक मेल, वनड्राइव, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, कोरटाना डिजिटल वॉयस असिस्टेंट और ग्लांस स्क्रीन होगा जिसके जरिए यूज़र स्मार्टफोन को अनलॉक किए बिना हीनोटिफिकेशन देख पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  2. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  3. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  4. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  7. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  9. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »