आ गया 512 जीबी स्टोरेज वाला दुनिया का पहला माइक्रोएसडी कार्ड!

आपको बता दें कि सैनडिस्क के 400 जीबी स्टोरेज वाले माइक्रो एसडीकार्ड की रफ्तार इंटीग्रल के 512 जीबी वाले एसडी कार्ड के मुकाबले 20 एमबी प्रति सेकेंड ज्यादा है। सैनडिस्क का माइक्रोएसडी कार्ड 100 एमबी प्रति सेकेंड की रफ्तार से डेटा ट्रांसफर करने में सक्षम है, वहीं इंटीग्रल के 512 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आप 80 एमबी प्रति सेकेंड की रफ्तार से डेटा ट्रांस्फर कर पाएंगे।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 25 जनवरी 2018 18:07 IST
ख़ास बातें
  • आ रहा है दुनिया का पहला 512 जीबी स्टोरेज क्षमता वाला माइक्रोएसडी कार्ड
  • आधिकारिक तौर पर फरवरी में हो सकता है लॉन्च
  • इससे पहले सर्वाधिक 400 जीबी स्टोरेज तक उपलब्ध था माइक्रोएसडी कार्ड
अब अगर आपको ढेर सारा डेटा अपने पास रखना है तो आपको हार्डडिस्क रखने की मजबूरी से मुक्ति मिल सकती है। दुनिया का पहला 512 जीबी स्टोरेज क्षमता वाला माइक्रोएसडी कार्ड तैयार कर लिया गया है। आपको बता दें कि अब तक बाजार में 400 जीबी क्षमता वाला सैनडिस्क और 256 जीबी क्षमता वाला सैमसंग का माइक्रो एसडी कार्ड ही उपलब्ध था। यूनाइटेड किंगडम की कंपनी इंटीग्रल, सैमसंग और सैनडिस्क से दो कदम आगे जाकर 512 जीबी स्टोरेज क्षमता वाला माइक्रोएसडी कार्ड लेकर आई है। जाहिर है, यूजर पहली बार छोटे आकार में इतनी बड़ी स्टोरेज क्षमता का लाभ उठा पाएंगे।
 
हालांकि, आपको बता दें कि सैनडिस्क के 400 जीबी स्टोरेज वाले माइक्रो एसडीकार्ड की रफ्तार इंटीग्रल के 512 जीबी वाले एसडी कार्ड के मुकाबले 20 एमबी प्रति सेकेंड ज्यादा है। सैनडिस्क का माइक्रोएसडी कार्ड 100 एमबी प्रति सेकेंड की रफ्तार से डेटा ट्रांसफर करने में सक्षम है, वहीं इंटीग्रल के 512 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आप 80 एमबी प्रति सेकेंड की रफ्तार से डेटा ट्रांस्फर कर पाएंगे।
Advertisement
 
इंटीग्रल का दावा है कि यह कार्ड एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट में शानदार ढंग से काम करेगा। खबरें हैं कि कंपनी इस 512 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड को अगले महीने आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है। कार्ड की कीमत को लेकर ज्यादा जानकारी तभी मिल पाएगी।
 
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक वह 8 जीबी से लेकर 256 जीबी क्षमता वाले माइक्रोएसडी कार्ड बनाती थी। इसी कड़ी में अब कंपनी का 512 जीबी क्षमता वाला MICROSDHC/XC CLASS 10 UHS-I U1 कार्ड शामिल हो गया है।
Advertisement
 
आपको बता दें कि दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने भी कुछ हफ्ते पहले ऐलान किया था कि वह जल्द 512 जीबी स्टोरेज क्षमता वाला कार्ड लॉन्च कर सकती है, जो उसके नए स्मार्टफोन के साथ आएगा। कहा यह भी जा रहा था कि सैमसंग अपने आगामी फ्लैगशिप गैलेक्सी एस9 का 512 जीबी स्टोरेज क्षमता वाला वेरिएंट ला सकती है। खैर, दूसरी कंपनियां जब लाएंगी, तब लाएंगी लेकिन इंटीग्रल ने 512 जीबी स्टोरेज वाला यह माइक्रोएसडी कार्ड लाकर तकनीक की दुनिया में हलचल मचा दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  10. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.