• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स के यू ब्रांड के स्मार्टफोन अब रिलायंस रिटेल स्टोर में मिलेंगे

माइक्रोमैक्स के यू ब्रांड के स्मार्टफोन अब रिलायंस रिटेल स्टोर में मिलेंगे

माइक्रोमैक्स के यू ब्रांड के स्मार्टफोन अब रिलायंस रिटेल स्टोर में मिलेंगे
विज्ञापन
शाओमी और मोटोरोला के बाद माइक्रोमैक्स की सहायक कंपनी यू टेलीवेंचर्स ने अपने स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसके लिए यू टेलीवेंचर्स ने रिलायंस रिटेल के साथ समझौता किया है।

आपको बता दें कि माइक्रोमैक्स ने पिछले साल ही अपने ऑनलाइन-ऑन्ली ब्रांड यू को लॉन्च किया था। आने वाले दिनों में इस ब्रांड के यूफोरिया, यूरेका प्लस और यूनीक हैंडसेट देश भर के 30,000 रिटेल आउटलेट में उपलब्ध होंगे।

यू टेलीवेंचर्स के संस्थापक राहुल शर्मा ने कहा, ''मोबाइल को कस्टमर के हाथों तक पहुंचाने के लिए यू टेलीवेंचर्स ने रिलायंस रिटेल के साथ समझौता किया है। यह एक तरह से एक्सक्लूसिव रिटेल सेल पार्टनरशिप है जिसकी मदद से पूरे देश में हमारे स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाएंगे।''

गौर करने वाली बात है कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी और मोटोरोला ने भी भारत में ऑनलाइन-ऑन्ली ब्रांड के तौर पर शुरुआत की थी। हालांकि, इस साल ही इन ब्रांड ने फ्लिपकार्ट के साथ एक्सक्लूसिव डील को खत्म करते हुए ऑफलाइन जाने का फैसला किया। इन कंपनियों के कई हैंडसेट अब फिजिकल स्टोर पर भी उपलब्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro का लुक 12 अगस्त को लॉन्च होने से पहले ही आया सामने, कुछ ऐसा दिखेगा
  2. Casio लाई अनोखा फिटनेस गैजेट, दिखने में खूबसूरत रिंग, काम स्मार्टवॉच का! जानें कीमत
  3. WhatsApp से फोन में अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं फोटो और वीडियो, तो ऐसे रोकें
  4. Google Gemini Spark भारत में लॉन्च, एक पर्सनल AI एजेंट जो आपके सोते हुए भी आपके लिए करेगा काम!
  5. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर
  6. Vivo T5e vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट?
  7. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
  8. UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
  9. Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
  10. 10W साउंड, 8 घंटे बैटरी वाला यह ब्लूटूथ स्पीकर रिलैक्स होने में करता है मदद! जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »