Micromax Yu Ace की पहली सेल आज, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Micromax के यू ब्रांड ने भारत में पिछले सप्ताह अपना नया स्मार्टफोन Yu Ace को लॉन्च किया था। आज यू ऐस स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे होगी।

Micromax Yu Ace की पहली सेल आज, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • कुछ समय बाद आएगा Yu Ace का 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट
  • फेस अनलॉक फीचर से लैस है यू ऐस
  • स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है Micromax Yu Ace
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Micromax के यू ब्रांड ने भारत में पिछले सप्ताह अपना नया स्मार्टफोन Yu Ace को लॉन्च किया था। आज यू ऐस स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे होगी। यू ऐस की दूसरी सेल 13 सितंबर को है। कंपनी ने बताया कि दूसरी सेल के बाद यह हैंडसेट ओपन सेल में बेचा जाएगा। यू ऐस स्मार्टफोन की खासियत 18:9 का आस्पेक्ट रेशियो, पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी, फेस अनलॉक और स्टॉक एंड्रॉयड है। कंपनी ने दावा किया है कि यू ऐस को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा। गौरतलब है कि माइक्रोमैक्स के इस ऑनलाइन ब्रांड का आखिरी फोन Yu Yureka 2 था, जिसे बीते साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। धमाकेदार शुरुआत के बाद माइक्रोमैक्स का सब-ब्रांड यू टेलीवेंचर्स भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कहीं खो सा गया।

Yu Ace की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन
यू ऐस की भारत में कीमत 5,999 रुपये है। इस दाम में आपको 2 जीबी रैम/ 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। इस कीमत में यह हैंडसेट Xiaomi Redmi 5A से मुकाबला करेगा।  3 जीबी रैम/ 32 जीबी वेरिएंट को इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। याद करा दें कि शाओमी ने हाल ही में Redmi 6A को भी लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन चारकोल ग्रे, इलेक्ट्रिक ब्लू और रोज गोल्ड कलर में मिलेगा।

डुअल-सिम और डुअल वोल्ट वाला यू ऐस स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। Yu Ace में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका  रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटैक एमटी6739 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम मिलेगी। अब बात कैमरा की। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर के  साथ आता है। फोन के बैक पैनल पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर और एलईडी फ्लैश मिलेगी। पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।



 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »