Micromax In सीरीज़ स्मार्टफोन डिज़ाइन की मिली झलक, 3 नवंबर को होंगे लॉन्च

Micromax के को-फाउंडर ने Gadgets 360 को एक इंटरव्यू में बताया था कि नई सीरीज़ की कीमत 7,000 रुपये से 25,000 रुपये तक के बीच होगी।

Micromax In सीरीज़ स्मार्टफोन डिज़ाइन की मिली झलक, 3 नवंबर को होंगे लॉन्च

Micromax In सीरीज़ फोन की बैटरी 5,000 एमएएच तक की होगी

ख़ास बातें
  • Micromax ने ट्विटर पर साझा किया है लेटेस्ट टीज़र
  • Micromax In सीरीज़ को 3 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • मीडियाटेक हीलियो जी35 और हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस होंगे आगामी फोन
विज्ञापन
Micromax In सीरीज़ स्मार्टफोन के डिज़ाइन की झलक आधिकारिक लॉन्च से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से टीज़ की गई है। लेटेस्ट टीज़र में नए माइक्रोमैक्स फोन्स ग्रेडिएंट फिनिश के साथ दिखे हैं। हाल ही में यह पुष्टि की गई थी कि आगामी सीरीज़ के मॉडल्स मीडियाटेक हीलियो जी35 और हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस होंगे। आपको बता दें, माइक्रोमैक्स साल 2014 में तब मार्केट से गायब होने लगा, जब चीनी ब्रांड्स ने मार्केट में एंट्री करनी शुरू कर दी थी। आज के वक्त में यह ब्रांड्स भारत के लोकप्रिय हैंडसेट्स हैं।

लेटेस्ट टीज़र को Micromax India द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया है, जिसके अनुसार, In सीरीज़ के स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश के साथ “X” पैर्टन दिया जाएगा। यह डिज़ाइन कुछ Honor  मॉडल्स की तरह लग रहा है, जो पहले लॉन्च हो चुके हैं। हालांकि, आगामी फोन को एक अलग रूप प्रदान करने के लिए रियर पैनल पर ब्रांडिंग दी जाएगी।
 

मंगलवार को माइक्रोमैक्स ने पुष्टि की थी कि इन-सीरीज़ स्मार्चफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 और हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस होंगे। बता दें, कंपनी पहले भी अपने कई स्मार्टफोन मीडियाटेक चिपसेट के साथ ला चुकी है।

खबरों की मानें, तो माइक्रोमैक्स कम से कम दो मॉडल्स शुरुआती रूप में लॉन्च कर सकती है, जिसका एक फोन डुअल कैमरा सेटअप से लैस होगा जबकि दूसरा फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इस फोन में 5,000 एमएएच तक की बैटरी भी दी जा सकती है।

माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर ने Gadgets 360 को एक इंटरव्यू में बताया था कि नई सीरीज़ की कीमत 7,000 रुपये से 25,000 रुपये तक के बीच होगी। इसके अलावा कहा तो यह भ गया था कि यह फोन न्यूली स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस के साथ आएंगे।

माइक्रोमैक्स इन सीरीज़ को 3 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax In series, Micromax In, Micromax
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »