Micromax 'In' फोन्स के साथ दिवाली से पहले करेगी वापसी

Micromax के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल शर्मा ने Gadgets 360 को कॉल पर बताया कि ग्राहक इस सीरीज़ को त्यौहारी सीज़न पहले मार्केट में देखेंगे।

Micromax 'In' फोन्स के साथ दिवाली से पहले करेगी वापसी

आगमी Micromax In सीरीज़ स्मार्टफोन लगभग स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव देंगे

ख़ास बातें
  • Micromax इस दिवाली से पहले करेगी अपनी 'In' सीरीज़ को लॉन्च
  • 7,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच होंगी सीरीज़ में शामिल फोन्स की कीमत
  • विज्ञापन के बिना लगभग स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव देने का किया गया है वादा
विज्ञापन
Micromax दिवाली से पहले अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में वापसी करने की योजना बना रही है। कंपनी के सीईओ राहुत शर्मा ने इस सीरीज़ का नाम "In" बताया और कहा कि इसमें वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन शामिल होंगे, जो अच्छे प्रदर्शन और लगभग स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव से लैस होंगे। गुरुग्राम स्थित कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में देश में अपना आखिरी फोन लॉन्च किया था, हालांकि आखिरी बड़ा लॉन्च दिसंबर 2018 में किया गया था। कुछ दिन पहले, शर्मा ने पहली बार एक वीडियो के जरिए फोन को टीज़ किया था, जहां उन्होंने इस फोन के लॉन्च के पीछे का कारण भारत-चीन सीमा विवाद और सीमा पर हुई हिंसा को बताया।

Micromax के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल शर्मा ने Gadgets 360 को कॉल पर बताया कि ग्राहक इस सीरीज़ को त्यौहारी सीज़न पहले मार्केट में देखेंगे।

माइक्रोमैक्स इस सीरीज़ को 7,000 रुपये से 25,000 रुपये रेंज के बीच में लाने की योजना बना रही है। Micromax, जिसने अपने शुरुआती दौर में भारत में बेहद किफायती फोन लॉन्च करने की वजह से लोकप्रियता हासिल की, इस बार 7,000 रुपये से नीचे स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना नहीं बना रही है।

शर्मा का कहना है कि कंपनी इस समय 5,000 रुपये सेगमेंट में आने की योजना नहीं बना रही है, क्योंकि यह सेगमेंट अभी छोटा होता जा रहा है। "लोग परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाले प्रोडक्ट्स की ज्यादा तलाश कर रहे हैं,” शर्मा ने कहा।

41 वर्षीय उद्यमी ने शुक्रवार को जारी किए गए वीडियो टीज़र में दिखाया कि आगामी Micromax In सीरीज़ का रिटेल बॉक्स कैसा दिखाई देगा। हालांकि, इस वीडियो में फोन के स्पेसिफिकेशन या किसी भी फीचर को उजागर नहीं किया गया था।

शर्मा ने Gadgets 360 को बताया कि नई सीरीज़ का विकास भारत-चीन सीमा विवाद से पहले शुरू हो गया था। "आर एंड डी पहले से जारी था, लेकिन यह भी एक घटना थी, जिसने इसे आगे बढ़ाया," उन्होंने कहा।

बाज़ार विश्लेषकों का कहना है कि चीन विरोधी भावना माइक्रोमैक्स को देश की अत्यधिक प्रतिस्पर्धी स्मार्टफोन मार्केट में वापस पैर जमाने के लिए काफी नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax, Micromax In, Micromax In series
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »