माइक्रोमैक्स स्पार्क वीडियो लॉन्च, कीमत 4,500 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 मार्च 2017 11:00 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स स्पार्क वीडियो की कीमत 4,499 रुपये है
  • इस फोन में 4.5 इंच डिस्प्ले है
  • यह फोन स्नैपडील पर मिलेगा
वीडियो 3 और वीडियो 4 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद, माइक्रोमैक्स ने वीडियो सीरीज़ का विस्तार किया है। अब कंपनी ने माइक्रोमैक्स वीडियो स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह बजट स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है और इसकी कीमत 4,499 रुपये है। यह डिवाइस 24 मार्च से एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील पर मिलेगा।

वीडियो सीरीज़ का हिस्सा होने के चलते, माइक्रोमैक्स स्पार्क वीडियो में गूगल डुओ ऐप पहले से इंस्टॉल आएगा। इस डिवाइस को गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।  फोन में वॉल्यूम व पावर बटन दायीं तरफ किनारे पर हैं। माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक डिवाइस में नीचे की तरफ़ हैं जबकि स्पीकर पीछे है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो माइक्रोमैक्स स्पार्क वीडियो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें डुअल सिम स्लॉट दिया गया है। इस फोन में 4.5 इंच (480x854 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

कैमरे की बात करें, तो मााइक्रोमैक्स स्पार्क वीडियो में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। और सेल्फी व वीडियो चैट के लिए 2 मेगाापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस को पावर देने के लिए 1800 एमएएच की बैटरी है जिसके 5 घंटे तक का टॉक टाइम और 150 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी वीओएलटीई सपोर्ट वाले इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और एफएम रेडियो जैसे विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 133.8x67.5x10 मिलीमीटर और वज़न 140 ग्राम है।
Advertisement

माइक्रोमैक्स स्पार्क वीडियो 12 महीने की वारंटी के साथ आता है। इसमें 12 क्षेत्रीय भाषाओं मलयालम, तेलगू, तमिल, उड़िया, असमी, पंजाबी, कन्नड़, गुजराती, हिंदी, उर्दू, बंगाली और मराठी के लिए सपोर्ट भी मिलता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

1800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.