Micromax In सीरीज़ होगी MediaTek Helio G35 और G85 प्रोसेसर से लैस

सीरीज़ में एक से ज्यादा डिवाइस लॉन्च होंगे और इस बात की पुष्टि भी लेटेस्ट टीज़र से होती है। टीज़र में डिवाइसों के नाम का तो पता नहीं चलता है, लेकिन इसमें शामिल प्रोसेसर की जानकारी मिलती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2020 17:54 IST
ख़ास बातें
  • Micromax In सीरीज़ 3 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है
  • इस सीरीज़ में एक से ज्यादा स्मार्टफोन शामिल होंगे
  • 7,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच लॉन्च होंगे स्मार्टफोन

Micromax In सीरीज़ के स्मार्टफोन 7,000 से लेकर 15,000 रुपये के बीच लॉन्च होंगे

Micromax की वापसी In Series के साथ 3 नवंबर को होने वाली है। कंपनी इस सीरीज़ के तहत कई स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है और अब लॉन्च से एक हफ्ते पहले कंपनी ने इस सीरीज़ को टीज़ करना शुरू कर दिया है। सीरीज़ में एक से ज्यादा डिवाइस लॉन्च होंगे और इस बात की पुष्टि भी लेटेस्ट टीज़र से होती है। टीज़र में डिवाइसों के नाम का तो पता नहीं चलता है, लेकिन इसमें शामिल प्रोसेसर की जानकारी मिलती है। यूं तो अफवाह है कि सीरीज़ में शामिल एक स्मार्टफोन IN 1a के नाम से लॉन्च होगा। हालांकि इसकी पुष्टि कंपनी की ओर से नहीं हुई है। फोन हाल ही में गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ था, जहां इस स्मार्टफोन को MediaTek Helio G35 चिपसेट के साथ लिस्ट किया था। 
 

Micromax ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट पोस्ट किया है, जिसमें बेहद छोटा वीडिया साझा किया है। यह वीडियो फोन के चिपसेट के अलावा कोई जानकारी नहीं देता है। इससे पता चलता है आगामी In सीरीज़ में शामिल स्मार्टफोन MediaTek Helio G35 और Helio G85 चिपसेट से लैस आएंगे। अभी तक कंपनी द्वारा फोन के नाम घोषित नहीं किए गए हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से अफवाह हैं कि आगामी सीरीज़ के स्मार्टफोन Micromax In 1 और In 1a के नाम से लॉन्च होंगे। कंपनी के सीईओ राहुल शर्मा एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि सीरीज़ में शामिल फोन्स की कीमत 7,000 से लेकर 15,000 रुपये के बीच होगी। ऐसा हो सकता है कि कंपनी किफायती कीमत वाले स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 और मिड-रेंज स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलिय जी85 चिपसेट दे।
Advertisement

याद दिला दें कि माइक्रोमैक्स ने हाल ही में एक वीडियो टीज़र जारी किया था, जिसमें इस सीरीज़ के 3 नवंबर को लॉन्च होने की पुष्टि की गई थी। इस वीडियो में कंपनी ने 'Aao Karein Cheeni Kum' (आओ करें चीनी कम) टैगलाइन को दिखाया था, जो साफ तौर पर चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स पर कसा गया तंग है। कंपनी कहीं न कहीं भारत-चीन सीमा विवाद के चलते भारतीय स्मार्टफोन मार्केट पर कब्ज़ा कर चुकी चीनी कंपनियों को टार्गेट कर रही है। इस वीडियो में लॉन्च का समय 12 बजे बताया गया था, हालांकि, इसकी जानकारी नहीं है कि लॉन्च वर्चुअल इवेंट के जरिए लाइवस्ट्रीम होगा या नहीं। 
 

एक टिप्सटर अभीषेक यादव ने कुछ हफ्तों पहले माइक्रोमैक्स के एक स्मार्टफोन की गीकबेंच लिस्टिंग साझा की थी, जिसमें फोन का नाम Micromax In 1a दिखाया गया था। लिस्टिंग से पता चला था कि फोन में MediaTek Helio G35 चिपसेट शामिल होगा और यह 4 जीबी रैम से लैस आएगा। इसके अलावा इसमें फोन को Android 10 के साथ लिस्ट किया गया था। कंपनी के सीईओ के अनुसार, फोन स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव देगा। यह देखना बाकी है कि यह पूरी तरह से स्टॉक होगा या स्टॉक अनुभव देने वाली कंपनी की कोई कस्टम स्किन।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax In, Micromax in 1a, Micromax In 1
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.