Flipkart Big Saving Days Sale: Micromax In Note 1 की बिक्री आज रात 12 बजे से, जानें ऑफर्स

Flipkart Big Saving Days सेल के साथ Micromax द्वारा पिछले महीने लॉन्च किए Micromax In Note 1 को खरीदा जा सकेगा। इसकी घोषणा खुद कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए की है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2020 16:56 IST
ख़ास बातें
  • Micromax In Note 1 की सेल आज रात 12 बजे से होगी लाइव
  • Flipkart Big Saving Days सेल आज रात से सभी यूज़र्स के लिए है उपलब्ध
  • माइक्रोमैक्स इन नोट 1 फोन Micromax In 1b के साथ हुआ था लॉन्च

Micromax In Note 1 फोन में आपको ग्रीन और व्हाइट रंग के विकल्प मिलेंगे

Micromax In Note 1 की अगली सेल आज रात 12 बजे से लाइव होने वाली है। यह सेल Flipkart Big Saving Days सेल का हिस्सा होगी, जो कि Flipkart Plus यूज़र्स के लिए आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है लेकिन सभी लोग इस सेल का फायदा आज मध्यरात्रि 12 बजे से उठा सकेंगे। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल के साथ Micromax द्वारा पिछले महीने लॉन्च किए माइक्रोमैक्स इन नोट 1 को खरीदा जा सकेगा। इसकी घोषणा खुद कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए की है। बता दें, कंपनी ने 3 नवंबर को माइक्रोमैक्स इन नोट 1 स्मार्टफोन को Micromax In 1b के साथ भारत में लॉन्च किया था।
 

Micromax In Note 1 sale details, Price in India

Micromax ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि Micromax In Note 1 की सेल 18 दिसंबर रात 12 बजे यानी आज रात से शुरू हो जाएगी। यह सेल Flipkart की Big Saving Days सेल के तहत आयोजित की गई है। इस फोन को Flipkart.com के माध्यम से खरीद सकते हैं। माइक्रोमैक्स इन नोट 1 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 10,999 रुपये और 12,499 रुपये है। इसके अलावा इस फोन में आपको ग्रीन और व्हाइट रंग के विकल्प मिलेंगे।
Advertisement
 

सेल ऑफर्स की बात करें, तो Flipkart Big Saving Days सेल में कई स्मार्टफोन पर SBI कार्ड पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। लेकिन इस ऑफर का फायदा आपको माइक्रोमैक्स इन नोट 1 स्मार्टफोन पर नहीं मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 प्रतिशत असीमित कैशबैक और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
 

Micromax In Note 1 Specifications

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन नोट 1 एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और होल-पंच डिज़ाइन है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा वाइड-एंगल लेंस से लैस है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स दिए गए हैं। एक मैक्रो शॉट और दूसरा डेप्थ कैप्चर करने के लिए। कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मौज़ूद है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Micromax In Note 1 स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है। सेल्फी कैमरा सेंसर आम फोटो और वीडियो के अलावा जिफ शूट करने में भी सक्षम है।

माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है।  इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Clean UI, stock Android
  • Decent battery life
  • Good performance
  • Bad
  • Below-average camera performance
  • Doesn’t feel polished
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.