Micromax In 1b की सेल आज पहली बार: जानें कीमत और ऑफर्स

Flipkart पर Micromax In 1b को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से खरीदने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत की छूट या कैशबैक मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 नवंबर 2020 09:59 IST
ख़ास बातें
  • Micromax In 1b की भारत में कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है
  • मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम से लैस आता है स्मार्टफोन
  • Flipkart और Micromaxinfo.com के जरिए बेचा जाएगा नया माइक्रोमैक्स फोन

Micromax In 1b की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है

Micromax In 1b की सेल आज पहली बार होने जा रही है। फोन फ्लिपकार्ट और माइक्रोमैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फोन को Micromax In Note 1 के साथ 3 नवंबर को लॉन्च किया गया था। यह कंपनी की बजट पेशकश है, जो दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में और इसकी कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम मिलती है और यह 5,000mAh बैटरी से लैस आता है। Micromax In 1b में 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। माइक्रोमैक्स इन 1बी की सेल से संबंधित सभी जानकारियों के लिए आगे पढ़ें।
 

Micromax In 1b sale details, price in India

Micromax In 1b की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और माइक्रोमैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिनमें 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमश: 6,999 रुपये और 7,999 रुपये हैं। माइक्रोमैक्स इन 1बी को ग्राहक ब्लू, ग्रीन और पर्पल रंग के विकल्पों में खरीद सकते हैं।
Advertisement

ऑफर्स की बात करें तो Flipkart पर इसे फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से खरीदने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत की छूट या कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा फोन को 778 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किश्तों पर भी खरीदा जा सकता है।
 

Micromax In 1b specifications

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन 1बी एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, वॉटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी और 4 जीबी रैम के विकल्प मौज़ूद हैं।
Advertisement

फोटोग्राफी व वीडियो के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इस Micromax हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौज़ूद है।

Micromax In 1b की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • USB Type-C port
  • No bloatware
  • Bad
  • Average battery life
  • Below-average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.