माइक्रोमैक्स इवोक नोट और इवोक पावर लॉन्च, इनमें है 4000 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2017 18:41 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स ने नई इवोक सीरीज़ के दो हैंडसेट लॉन्च किए हैं
  • एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट मिलेंगे
  • माइक्रोमैक्स इवोक नोट व इवोक पावर क्रमशः 9,499 और 6,999 रुपये में बिकेंगे
माइक्रोमैक्स ने नई इवोक सीरीज़ के दो हैंडसेट लॉन्च किए हैं जो एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट मिलेंगे। माइक्रोमैक्स इवोक नोट और इवोक पावर कंपनी की इवोक रेंज के शुरुआती स्मार्टफोन हैं। माइक्रोमैक्स इवोक नोट और इवोक पावर क्रमशः 9,499 और 6,999 रुपये में बिकेंगे। और इनकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर मंगलवार मध्यरात्रि से शुरू होगी।

माइक्रोमैक्स इवोट नोट में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है और इसके ऊपर 2.5डी ग्लास है। हैंडसेट के डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 400 पिक्सल प्रति इंच है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक (एमटी6753) चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट की बैटरी 4000 एमएएच की है। स्मार्टफोन में 5पी लार्गन लेंस वाला 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।
Advertisement
 
(माइक्रोमैक्स इवोक नोट की तस्वीर)

हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और यह 4जी के साथ वॉयस ओवर एलटीई को सपोर्ट करेगा। हैंडसेट मेटल ब्लैक फिनिश के साथ आएगा। इवोक नोट में फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह दो प्रोफाइल की सुविधा वाले सिक्योर स्पेस फ़ीचर से लैस होगा।
Advertisement

दूसरी तरफ, माइक्रोमैक्स इवोक पावर में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के लिए 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। इसमें 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल के फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरे के साथ आता है। हैंडसेट 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करता है और इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर है। बैटरी 4000 एमएएच की है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Battery life
  • Bad
  • Mediocre camera performance
  • Backcover is a pain to remove
  • Glitchy touchscreen
  • Significant bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.