माइक्रोमैक्स डुअल 5 लॉन्च, इसमें हैं 13 मेगापिक्सल वाले तीन कैमरे

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 मार्च 2017 14:06 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स डुअल 5 में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं
  • फोन की कीमत 24,999 रुपये है
  • यह फोन 10 अप्रैल से फ्लिपकार्ट व माइक्रोमैक्स स्टोर पर मिलेगा
माइक्रोमैक्स ने बुधवार को अपना नया डुअल 5 लॉन्च कर दिया। माइक्रोमैक्स डुअल 5 की कीमत 24,999 रुपये है। इस समार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। यह फोन 10 अप्रैल से ऑनलाइन वेबसाइट  फ्लिपकार्ट और माइक्रोमैक्स के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। कंपनी फोन पर 1 साल की रीप्लेसमेंट वारंटी दे रही है।

सबसे पहले बात फोन के सबसे अहम फ़ीचर डुअल रियर कैमरे की, फोन में सोनी आईएमएक्स258 वाले 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। पहला कैमरा मोनोक्रोम सेंसर और दूसरा कैमरा आरजीबी सेंसर के लिए है। कैमरा अपर्चर एफ/1.8, 6 एलीमेंट लेंस के साथ आता है। इसके अलावा स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग, टाइमलैप्स और जिफ़ मेकर जैसे फ़ीचर भी हैं। इसके अलावा प्रो मोड, अल्ट्रा एचडी मोड, मैक्रो शॉट जैसे मोड हैं। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में फोन से डुअल कैमरे से शानदार तस्वीरें आएंगी। इसके साथ ही 4के अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग के अलावा 3डी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।
Advertisement

माइक्रोमैक्स डुअल 5 फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह सॉफ्ट सेल्फी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.0, जेस्चर कंट्रोल, जिफ़ मेकर भी है। इसके साथ ही इंटीग्रेटेड स्मार्टब्यूटी के साथ आता है। फोन क्रोमकास्ट की तरह भी काम करता है। माइक्रोमैक्स ने फोन में सिक्योरिटी के लिए एक इंडिपेंडेंट सिक्योर चिप दिया है जो ईएलल-5 स्तर सिक्योरिटी से लैस है।  कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस सेव स्विच टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिससे यह एक एंटी-थेफ्ट फोन बनता है। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जिसके 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर से सेल्फी भी क्लिक कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में पैनिक बटन सपोर्ट भी दिया गया है।

माइक्रोमैक्स डुअल 5 फुल मेटल बॉडी का बना है। और 3डी एंटीना टेक्नोलॉजी के साथ आता है। फोन में 6.5 इंच सुपर एमोलेड फुल एचडी स्क्रीन है व प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू है। फोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। मााइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में पब्लिक और प्राइवेट दो प्रोफाइल सेट की जा सकती हैं।
Advertisement

माइक्रोमैक्स डुअल 5 को पावर देने के लिए 3200 एमएएच की ली-पॉलीमर बैटरी है, जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 2.0 तकनीक के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे के इस्तेमाल की बैटरी लाइफ मिल जाएगी।
Advertisement

फोन 4जी सपोर्ट के साथ आता है। और हाइब्रिड सिम सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1, 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी है। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन का वज़न 164 ग्राम है। माइक्रोमैक्स डुअल 5 में लाइट सेंसर, एफ-पी सेंसर, पी-सेंसर, जी सेंसर और कंपास भी दिए गए हैं। इसके साथ ही स्मार्ट यूनिवर्सल कंट्रोल और एक स्मार्ट की भी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • Lots of security features
  • 128GB storage
  • Good camera quality
  • Programmable smart key
  • Bad
  • Too much bloatware
  • Image processing takes too long
  • Gets warm with use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  3. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  4. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  7. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  9. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  10. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.