Micromax के पहले डिस्प्ले नॉच स्मार्टफोन में होंगे दो रियर कैमरे

Micromax India के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस फोन के टीज़र इमेज ज़ारी किए गए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2018 20:03 IST
ख़ास बातें
  • Micromax के इस स्मार्टफोन को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है
  • हैंडसेट में डुअल कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है
  • Micromax India के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से टीज़र ज़ारी
Micromax इस हफ्ते ही जानकारी दी थी कि वह जल्द ही अपना डिस्प्ले नॉच स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। भारत की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने मीडिया को लॉन्च इनवाइट भी भेज दिए हैं और सोशल मीडिया चैनल के ज़रिए इस फोन का टीज़र भी जारी करती रही है। कंपनी द्वारा जारी किए गए ताज़ा टीज़र में हमें फोन के अगले मॉडल की झलक मिली है। टीज़र में डिस्प्ले नॉच तो नज़र आ ही रहा है, साथ में मेटल फिनिश बिल्ड की भी तरफ इशारा किया गया है। इसके अलावा Micromax फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी फ्लैश होने की पुष्टि होती है।

Micromax India के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस फोन के टीज़र इमेज ज़ारी किए गए हैं। टीज़र इमेज से एक बार फिर पुष्टि हुई है कि यह स्मार्टफोन ट्रेडिशनल नॉच के साथ आएगा, ना कि ओप्पो और वीवो जैसे ब्रांड द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे वाटरड्रॉप नॉच के साथ।

ऐसा प्रतीत होता है कि माइक्रोमैक्स के अगले स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच में सेल्फी कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल को जगह दी जाएगी। हैंडसेट में दो सेल्फी कैमरे दिए जाने का अनुमान है जो ईयरपीस के दोनों तरफ होंगे। यानी बेहतर सेल्फी के लिए तैयार रहिए। हो सकता है कि टीज़र इमेज में दिखाए गए सेंसर हकीकत में एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हों।

पिछले हिस्से पर हैंडसेट में डुअल कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है। भरोसे के साथ कहा जा सकता है कि इनमें से एक सेंसर डेप्थ सेंसिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा टीज़र इमेज एआई कैमरा फीचर की ओर भी इशारा करता है।
Advertisement
 
नए स्मार्टफोन के ज़रिए Micromax एक बार फिर मार्केट में शानदार वापसी की उम्मीद कर रही है। एक वक्त पर यह कंपनी भारत में बेहद ही लोकप्रिय थी, लेकिन हाल के दिनों में कंपनी ने बेहद ही कम प्रोडक्ट भारतीय मार्केट में उतारे हैं।
Advertisement

बता दें कि Micromax के इस स्मार्टफोन को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। इस दिन ही फोन की कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन का खुलासा होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.