Play ने लॉन्च किए 'किफायती' ईयरफोन्स, जानें कीमत और खासियतें

PlayGo N82 नेकबैंड ईयरबड्स की कीमत 2,999 रुपये है, जबकि PlayGo T20 TWS ईयरबड्स की कीमत 1,999 रुपये है। यह दोनों ही खरीद के लिए Play की वेबसाइट के साथ-साथ Amazon और Flipkart पर उपलब्ध हैं।

Play ने लॉन्च किए 'किफायती' ईयरफोन्स, जानें कीमत और खासियतें

PlayGo N82 और PlayGo T20 दोनों ही वाटर-रसिस्टेंट बिल्ड के साथ आते हैं

ख़ास बातें
  • Micromax के को-फाउंडर का ब्रांड है Play
  • PlayGo N82 और PlayGo T20 को प्रमोट करने के लिए सोनू सूद को चुना गया है
  • यह दोनों ही ऑडियो डिवाइस 16 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं
विज्ञापन
Micromax के को-फाउंडर विकास जैन के टेक ब्रांड Play ने शुक्रवार को दो ऑडियो डिवाइस लॉन्च किए हैं, वो हैं PlayGo N82 और PlayGo T20। जहां प्लेगो एन82 एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) वायरलेस नेकबैंड-स्टाइल ईयरबड्स हैं, तो वहीं प्लेगो टी20 इन-इयर ट्रूली वायरलेस (ट्रू वायरलेस स्टीरियो) ईयरबड्स हैं, जो इनवायरमेंटल नॉइस रिडक्शन (ENR) के साथ आते हैं। यह दोनों ही ऑडियो डिवाइस वाटर-रसिस्टेंट बिल्ड के साथ आते हैं और यह सिंगल चार्ज पर 16 घंटे तक का प्लेबैक टाइम डिलिवर करते हैं। प्ले ने नए लॉन्च को प्रमोट करने के लिए एक्टर और प्रोड्यूसर सोनू सूद को चुना है।
 

PlayGo N82, PlayGo T20 price in India

प्लेगो एन82 नेकबैंड ईयरबड्स की कीमत 2,999 रुपये है, जबकि PlayGo T20 TWS ईयरबड्स की कीमत 1,999 रुपये है। यह दोनों ही खरीद के लिए Play की वेबसाइट के साथ-साथ Amazon और Flipkart पर उपलब्ध हैं।
 

PlayGo N82 specifications

प्लेगो एन82 ईयरबड्स 13mm ऑडियो ड्राइवर्स के साथ आते हैं, जिन्हें डुअल स्विचेबल इक्वलाइज़र के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा इसमें ऑडियो को कंट्रोल करने, कॉल्स को रिसीव व रिजेक्ट करने और वॉयस इंजन को एक्टिवेट करने के लिए तीन बटन दिए गए हैं। साथ ही इसमें ऑडियो इनपुट के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है। यह ईयरबड्स मैग्नेटिक डिज़ाइन के साथ आते हैं और इसमें वाटर और स्वैट रसिस्टेंस के लिए IPX5 रेटिड बिल्ड मौजूद है।
 
playgo

कनेक्टिविटी के लिए PlayGo N82 में ब्लूटूथ वी5.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 16 घंटे तक प्लेबैक देने वाली बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के लिए बटन भी दिया गया है।
 

PlayGo T20 specifications

प्लेगो एन82 के विपरित प्लेगो टी20 ब्रांड का लेटेस्ट TWS ईयरबड्स है, जो कि प्रप्राइइटेरी ऑडियो ड्राइवर्स और ईएनआर के साथ आता है। इस ईयरबड्स में माइक्रोफोन दिया गया है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह नॉइस रिडक्शन और ईको कैंसिलेशन के साथ एचडी कॉल क्वालिटी डिलिवर करते हैं

मार्केट में मौजूद TWS ईयबड्स की तरह, इस ब्रांड का दावा है कि प्लेगो टी20 में ऑटो-कनेक्ट फीचर दिया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ वी5.0 सपोर्ट मौजूद है। बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि यह ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 5 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। जबकि चार्जिंग केस के साथ प्लेबैक टाइम बढ़कर 11 घंटे हो जाता है। यानी कि कुल मिलाकर यह ईयरबड्स आपको 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »