• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2 प्लस में है एंड्रॉयड मार्शमैलो, कीमत 4,000 रुपये से कम

माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2 प्लस में है एंड्रॉयड मार्शमैलो, कीमत 4,000 रुपये से कम

माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2 प्लस में है एंड्रॉयड मार्शमैलो, कीमत 4,000 रुपये से कम
विज्ञापन
देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित अपना पहला स्मार्टफोन कैनवस स्पार्क 2 प्लस लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट की कीमत 3,999 रुपये है और यह 22 अप्रैल से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर मिलेगा। हैंडसेट की सबसे अहम खासियत इसका ऑपरेटिंग सिस्टम है, खासकर इस कीमत में।

इस डुअल सिम 3जी स्मार्टफोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस है। और मल्टीटास्किंग के लिए मौजूद है 1 जीबी रैम। इनबिल्ट 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2 प्लस में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कैनवस स्पार्क 2 प्लस में इंडस फ़ीचर दिया गया है जिसमें 10 क्षेत्रीय भाषाएं पहले से इंस्टॉल हैं। कंपनी के मुताबिक, इस फ़ीचर की मदद से यूज़र आसानी से अपनी पसंद की भाषा में टाइप और चैट कर पाएंगे। दायीं तरफ स्वाइप करके किसी भी मैसेज को ट्रांसलेट किया जा सकता है और बायीं तरफ स्वाइप करके ट्रांसलिट्रेट। यह मेटालिक ग्रे, कॉपर गोल्ड और शैंपेन गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »