माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 2 प्लस लॉन्च होने की ख़बर, जानें कीमत

माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 2 प्लस लॉन्च होने की ख़बर, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 2 प्लस की कीमत 7,499 रुपये है
  • यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
  • कैनवस मेगा 2 प्लस एक डुअल सिम स्मार्टफोन है
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने पिछले साल मई में अपना कैनवस मेगा 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब पता चला है कि कंपनी ने माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 2 का अपग्रेडेड वेरिएंट कैनवस मेगा 2 प्लस लॉन्च कर दिया है। मुंबई के रिटेलर महेश टेलीकॉम ने अपने सोशल मीडिया पेज पर फोन का रिटेल बॉक्स और स्पेसिफिकेशन की तस्वीरें पोस्ट की। माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 2 प्लस की कीमत 7,499 रुपये है। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। फोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है और जल्द ही इसके ऑनलाइन स्टोर पर भी मिलने की उम्मीद है।

माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 2 प्लस में 6 इंच (960 x 540 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का क्यूएचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। कैनवस मेगा 2 प्लस एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है।

कैनवस मेगा 2 प्लस में इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस कैमरा है। सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। माइक्रोमैक्स के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा कैनवस मेगा 2 प्लस में ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर भी हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »