माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4 में है 3000 एमएएच की बैटरी, कंपनी की साइट पर हुआ लिस्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 जनवरी 2016 16:11 IST
माइक्रोमैक्स ने अपने कैनवस जूस सीरीज़ का चौथा हैंडसेट कैनवस जूस 4 पेश किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट की बिना कीमत और उपलब्धता के साइट पर लिस्ट किया गया है। माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4 को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

कैनवस जूस सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोन की तरह कैनवस जूस 4 भी बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। याद दिला दें कि कैनवस जूस 3 और कैनवस जूस 3+ 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं।
Advertisement

(देखें: माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4 बनाम माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3 बनाम माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3+)

माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4 स्मार्टफोन डुअल-सिम (जीएसएम+जीएसएम) हैंडसेट है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा। इसमें 5 इंच का (480x854 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम (एससी7731) प्रोसेसर के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 1 जीबी का रैम है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।
Advertisement

माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4 स्मार्टफोन 3जी, वाई-फाई, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है। एक्सेलेरोमीटर, मैगनेटोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी डिवाइस का हिस्सा होंगे। कैनवस जूस 4 की बैटरी के बारे में दावा किया गया है कि यह 11 घंटे तक का टॉक टाइम और 385 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। आधिकारिक लिस्टिंग में बताया गया है कि माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 10 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.