• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, मीडियाटेक के प्रोसेसर से है लैस

माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, मीडियाटेक के प्रोसेसर से है लैस

माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, मीडियाटेक के प्रोसेसर से है लैस
विज्ञापन
देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने बुधवार को कैनवस फायर एजी स्मार्टफोन पेश किया। कंपनी ने फिलहाल हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन उम्मीद है कि इस बारे में जल्द ही कोई आधिकारिक घोषणा की जाएगी।  

नए माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 4जी स्मार्टफोन में 1गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6735) कॉर्टेक्स-ए53 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 1जीबी का रैम। हैंडसेट में 4.5 इंच का डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला कैनवस फायर 4जी में भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों ही एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट पर 150एमबीपीएस के स्पीड से डाउनलोड कर पाना संभव है। कैनवस फायर 4जी की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है और यह माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करेगा।

कैनवस फायर 3 की तरह कैनवस फायर 4जी स्मार्टफोन में भी डुअल फ्रंट स्पीकर दिए गए हैं।

लॉन्च के मौके पर माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स के सीईओ विनीत तनेजा ने कहा, “हमने हमेशा कंज्यूमर की खास जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रोडक्ट पेश किया है। अब हम 4जी टेक्नोलॉजी के साथ कदम मिलाकर चलने वाले हैं। कैनवस फायर 4जी इसी दिशा में पहली कोशिश है."

इस मौके पर माइक्रोमैक्स ने प्रोसेसर निर्माता कंपनी मीडियाटेक के साथ अपने समझौते की भी घोषणा की। इस पार्टनरशिप के तहत कंपनी 15,000 रुपये से लेकर प्रीमियम रेंज के 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इन स्मार्टफोन में एमटी6735 और हीलियो एक्स10 जैसे हाई-एंड चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »