माइक्रोमैक्स कैनवस ब्लेज़ 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 7,000 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 सितंबर 2015 16:21 IST
माइक्रोमैक्स ने बजट स्मार्टफोन कैनवस ब्लेज़ 4जी को लॉन्च किया है। नए हैंडसेट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्धता और कीमत की जानकारी के साथ लिस्ट किया गया है।

माइक्रोमैक्स कैनवस ब्लेज़ 4जी (क्यू400) को एक थर्ड-पार्टी वेबसाइट पर 6,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Advertisement

(पढ़ें: माइक्रोमैक्स कैनवस ब्लेज़ 4जी बनाम मोटोरोला मोटो ई (जेन 2) 4जी बनाम शाओमी रेडमी 2)

इस डुअल-सिम डिवाइस में भारत में इस्तेमाल होने वाले 4जी बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। माइक्रोमैक्स कैनवस ब्लेज़ 4जी क्यू400 स्मार्टफोन में 4.5 इंच का एफडबल्यूवीजीए आईपीएस (854 x 480 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो माइक्रोमैक्स कैनवस ब्लेज़ 4जी में 5 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
Advertisement

4जी एलटीई के अलावा डिवाइस में 3जी(एचएसपीए+), वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। इसमें 2000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह 220 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी और 6 घंटे तक का टॉक-टाइम। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्राक्सिमिटी सेंसर मौजूद होगा।

इस प्राइस रेंज में माइक्रोमैक्स कैनवस ब्लेज़ 4जी की टक्कर मोटोरोला मोटो ई (जेन 2) 4जी और शाओमी रेडमी 2 से होगी।
Advertisement

आपको बता दें कि माइक्रोमैक्स ने इस हफ्ते की शुरुआत में माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2 को 3,999 रुपये में लॉन्च किया था। कंपनी ने इस हैंडसेट को 'इंडिया का 3जी फोन' करार दिया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.