• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस अमेज़ 2 बजट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स कैनवस अमेज़ 2 बजट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स कैनवस अमेज़ 2 बजट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
दुनिया की 10 सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों से एक माइक्रोमैक्स ने अपना नया स्मार्टफोन कैनवस अमेज़ 2 लॉन्च किया है। माइक्रोमैक्स कैनवस अमेज़ 2 की कीमत 7,499 रुपये है और यह 9 जून से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। यह स्मार्टफोन कंपनी द्वारा पिछले साल नवंबर में 7,999 रुपये में लॉन्च किए गए माइक्रोमैक्स कैनवस अमेज़ का अपग्रेडेड वेरिएंट है।

माइक्रोमैक्स कैनवस अमेज़ 2 एक डुअल सिम 4जी स्मार्टफोन है। इसमें 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

अब बात कैमरा सेटअप की। इसमें एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी। 4जी के अलावा वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.0 जैसे आम कनेक्टिविटी फ़ीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।

इससे पहले माइक्रोमैक्स ने कैनवस सेल्फी 4 स्मार्टफोन पेश किया था। माइक्रोमैक्स कैनवस सेल्फी 4 की सबसे बड़ी खासियत इसके 8 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरे हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है, ऐसे में लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस पर चलने वाला यह कंपनी का पहला हैंडसेट है। कैनवस सेल्फी 4 की एक और खासियत इसका टैप सेंसर है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे टैप करके तस्वीरें खींची जा सकती है। इस सेंसर का इस्तेमाल फोन कॉल रिसीव करने के लिए भी किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  2. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  4. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  5. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  6. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  7. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  8. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »