माइक्रोमैक्स बोल्ट सुप्रीम 4 कंपनी की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन जानें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जुलाई 2016 19:12 IST
ऐसा लगता है कि मई महीने में बोल्ट सुप्रीम और बोल्ट सुप्रीम 2 लॉन्च करने के बाद माइक्रोमैक्स ने इस सीरीज में एक और हैंडसेट पेश करने की तैयारी कर ली है। माइक्रोमैक्स बोल्ट सुप्रीम 4 को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, कीमत और उपलब्धता का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। उम्मीद है कि कंपनी इस हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर जल्द ही लॉन्च करेगी।

लिस्टिंग के मुताबिक, माइक्रोमैक्स बोल्ट सुप्रीम 4 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और डुअल-सिम कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसमें 5 इंच (1280×720 पिक्सल) का आईपीएस एचडी डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ (एमटी6580) मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यूज़र 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

माइक्रोमैक्स बोल्ट सुप्रीम 4 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ऑटोफोकस और फ्लैश से लैस 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसका सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो फास्ट फोकस टेक्नोलॉजी के साथ आता है। माइक्रोमैक्स बोल्ट सुप्रीम 4 इंटिग्रेटेड ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर के साथ आएगा। इसमें पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके बारे में 22 घंटे तक का टॉक टाइम और 450 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

माइक्रोमैक्स सुप्रीम बोल्ट 4 में अमेज़न किंडल, अमेज़न ई-शॉपिंग,गाना, हाइक, स्काइप, ओपेरा मिनी, इक्सिगो कैब्स, मिलवे, क्विकर और कई ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। यह 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आता है। लिस्टिंग में 4जी की कोई जानकारी नहीं मौजूद है।
Advertisement

पिछले हफ्ते माइक्रोमैक्स ने यूनाइट 4 और यूनाइट 4 प्रो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए था। इनकी कीमत क्रमशः 6,999 और 7,499 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.