Micromax Bharat 5 लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन भारत 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने गुरुग्राम में आयोजित हुए इवेंट में भारत 5 से पर्दा उठाया। माइक्रोमैक्स भारत 5 को रेडमी 5ए से चुनौती मिलेगी।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2017 15:02 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रमैक्स भारत 5 की कीमत 5,555 रुपये है
  • फोन की बिक्री ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए होगी
  • माइक्रोमैक्स ने फोन के साथ वोडाफोन का ऑफर भी पेश किया है
माइक्रोमैक्स ने अपनी भारत सीरीज़ का नया स्मार्टफोन भारत 5 शुक्रवार को गुरुग्राम में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च कर दिया। Micromax Bharat 5 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है फोन में दी गई 5000 एमएएच की बैटरी। नया माइक्रोमैक्स भारत 5 एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा। लॉन्च इवेंट मेंकंपनी ने जानकारी दी कि कंपनी अगले दो महीनों में भारत 5 प्लस और भारत 5 प्रो स्मार्टफोन भी पेश करेगी। ये दोनों स्मार्टफोन, भारत 5 के अपग्रेड वेरिएंट होंगे।इसके साथ ही कंपनी ने उम्मीद जताई कि मार्च 2018 तक कंपनी 60 लाख भारत सीरीज़ स्मार्टफोन बेच लेगी। माइक्रोमैक्स का नया भारत 5 स्मार्टफोन, गुरुवार को लॉन्च हुए शाओमी रेडमी 5ए को चुनौती देगी।
 

माइक्रमैक्स भारत 5 की कीमत व लॉन्च ऑफर

माइक्रोमैक्स के नए हैंडसेट की कीमत 5,555 रुपये है। स्मार्टफोन देशभर के रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। माइक्रमैक्स और वोडाफोन की साझेदारी के तहत, भारत 5 खरीदने वाले ग्राहकों को 50 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा। कोई भी नया या मौज़ूदा वोडाफोन ग्राहक जो नया माइक्रोमैक्स भारत 5 और 1 जीबी डेटा पैक खरीदता है उसे कुल पांच महीनों के लिए हर महीने 10 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
 

भारत 5 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

माइक्रोमैक्स भारत 5 में एक 5.2 इंच फुल एचडी (720x1280 पिक्सल) स्क्रीन है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। फ्रंट एलईडी फ्लैश को लेकर कंपनी का कहना है कि इससे रात में बेहतर क्वालिटी वाली सेल्फी लेने में मदद मिलेगी। इसके अलावा भारत 5 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी है जो एलईडी फ्लैश से लैस है।
Advertisement

अब बात स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत बैटरी की। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 2 दिन तक चलेगी। बैटरी के 3 हफ्ते/21 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और रेडियो एफएम जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.