Mi TV Stick को अब महज 2,499 रुपये में खरीदें, नॉर्मल TV को बना देगी स्मार्ट

Xiaomi ने Mi TV Stick को भारत में 2,799 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था, लेकिन अब Mi Super Sale के तहत इसे mi.com, Flipkart, Mi Home stores और कंपनी के अन्य रिटेल पार्टनर्स के माध्यम से इसे महज 2,400 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 25 मार्च 2021 12:12 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV Stick में 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है
  • मी टीवी स्टिक Android TV 9 पर काम करता है
  • इसमें आपको फुल-एचडी (1,080x1,920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलेगा

Mi TV Stick का मुकाबला Amazon Fire TV Stick से होता है

Xiaomi के Mi TV Stick को अब भारतीय ग्राहक महज 2,400 रुपये में खरीद सकते हैं। दरअसल, यह ऑफर Mi Super Sale के तहत पेश किया गया है, जो कि 26 मार्च तक चलेगी। इसका मतलब यह है कि इस स्ट्रीमिंग डिवाइस पर 300 रुपये की इफेक्टिव कटौती की गई है। मी टीवी स्टिक को HDMI पोर्ट का इस्तेमाल करते हुए टीवी से कनेक्ट किया जाता है और फिर यह एक साधारण से टीवी को स्मार्ट टीवी के रूप में बदल देता है। मी टीवी स्टिक Android TV 9 पर काम करता है और यह यूज़र्स को Google Play store का एक्सेस प्रदान करता है। बाज़ार में यह Amazon Fire TV Stick को टक्कर देता है।
 

Mi TV Stick price in India

Xiaomi ने Mi TV Stick को भारत में 2,799 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था, लेकिन अब Mi Super Sale के तहत इसे mi.com, Flipkart, Mi Home stores और कंपनी के अन्य रिटेल पार्टनर्स के द्वारा इसे महज 2,400 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी जानकारी Mi TV India द्वाराा ट्वीट करके दी गई। मी टीवी स्टिक ब्लैक कलर में आता है और यह यूज़र्स को उनके साधारण टीवी पर Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar के साथ-साथ Netflix जैसी ओटीटी स्ट्रीमिंग कॉन्टेंट को एक्सेस प्रदान करता है।
 

Mi TV Stick specifications, features

मी टीवी स्टिक डिज़ाइन के मामले में काफी हद तक Amazon Fire TV Stick की तरह ही लगता है। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है और मी टीवी स्टिक के रिमोट कंट्रोल में भी यही कलर ऑप्शन दिया गया है।

शाओमी का यह पोर्टेबल स्ट्रीमिंग डिवाइस क्वाड-कोर सीपीयू से लैस है, और जुगलबंदी के लिए इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉयड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसके साथ कोई मी टीवी पैचवॉल नहीं है। इसके अलावा मी टीवी स्टिक डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस साउंड फॉर्मेट को सपोर्ट करता है।
Advertisement

इसमें आपको फुल-एचडी (1,080x1,920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलेगा। पोर्टेबल स्ट्रीमिंग स्टिक प्री-इंस्टॉल नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम ऐप के साथ आती है, इसे मी टीवी स्टिक रिमोट पर समर्पित बटन को प्रेस करके डायरेक्टली एक्सेस किया जा सकता है।

Mi TV Stick एंड्रॉयड 9 पर चलता है। यह डुअल बैंड वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी को सपोर्ट करता है। इसमें ब्लूटूथ 4.2 है। इस स्मार्ट डिवाइस में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। यह टीवी से एचडीएमआई पोर्ट के ज़रिए कनेक्ट होगा। मी टीवी स्टिक का डाइमेंशन 92.4x30.2x15.2 मिलीमीटर है और वज़न 28.5 ग्राम।
Advertisement

इनके साथ ही वॉयस कमांड के लिए रिमोट कंट्रोल पर गूगल असिस्टेंट को समर्पित बटन भी दिया गया है। नया मी टीवी स्टिक बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ आया है। जिसकी सहायता से यूज़र्स अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन को सीधे टीवी स्क्रीन से कनेक्ट कर सकते हैं और फोटो, वीडियो व फिल्म आदि का आनंद टीवी स्क्रीन पर ले सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.