Xiaomi Mi TV Stick और Mi Box 4K खरीदने पर मिलेंगे ढ़ेरों ऑफर्स, ये रही पूरी लिस्ट

इन स्ट्रीमिंग सर्विस में Zee5, Sony LIV, Eros Now, Hungama Play, Shemaroo Me, Epic On, Docubay, Aha और Hoichoi आदि शामिल हैं।

Xiaomi Mi TV Stick और Mi Box 4K खरीदने पर मिलेंगे ढ़ेरों ऑफर्स, ये रही पूरी लिस्ट

Mi TV Stick और Mi Box 4K की कीमत क्रमश: 2,799 रुपये और 3,499 रुपये है

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने विभिन्न OTT प्लेटफॉर्म के लिए ज़ारी किए हैं ऑफर
  • यह ऑफर Mi Box 4K और Mi TV Stick यूज़र्स के लिए ही है
  • दिवाली ऑफर के तहत पेश किए गए हैं यह ऑफर
विज्ञापन
Xiaomi Mi TV Stick और Mi Box 4K ग्राहकों को इस दिवाली फेस्टिव सीज़न में प्रीमियम स्ट्रीमिंग सर्विस पर कई ऑफर्स और डिस्काउंट मिलने वाले हैं। विभिन्न स्ट्रीमिंग सर्विस पर ग्राहकों को 2,400 रुपये तक की कीमत के ऑफर पेश किए जाएंगे। मी टीवी स्ट्रिक और मी बॉक्स 4के को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जो कि भारत में कंपनी के पहले स्टैंडअलोन स्ट्रीमिंग डिवाइसेस हैं। यह दोनों ही स्ट्रीमिंग डिवाइस एंड्रॉयड टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं, जिसके साथ आपको गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से ऐप्स और सर्विस का एक्सेस प्राप्त होता है।
 

Streaming services with discounts and offers

ऑफर्स की बात करें, तो Xiaomi ने उन ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर व बेनेफिट्स प्रदान करने के लिए भारत में 9 स्ट्रीमिंग सर्विस के साथ टाइअप किया है, जो प्रीमियम स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए साइन-अप करना चाहते हैं। इन स्ट्रीमिंग सर्विस में Zee5, Sony LIV, Eros Now, Hungama Play, Shemaroo Me, Epic On, Docubay, Aha और Hoichoi आदि शामिल हैं। बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें सब्सक्रिप्शन प्लान में छूट प्रदान की जाएगी या फिर कुछ केस में कुछ महीनों का मुफ्त सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाएगा।

ओटीटी प्रोवाइडर्स की लिस्ट में सभी भारतीय कॉन्टेंट जिसमें क्षेत्रिय भाषा भी शामिल है और टीवी शो, फिल्में व डॉक्यूमेंट्री आदि को भी कवर किया गया है। सिंगल सर्विस पर सबसे बड़ा डिस्काउंट Docubay पर मिलने वाला है, जिसमें 750 रुपये में  एक साल का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
 

OTT Platform

Original Price

Offer

Offer Price

Offer Benefit Value

Zee5

Rs. 999/ year

4 months free

Rs. 999 for 16 months

Rs. 396

Sony Liv

Rs. 999/ year

10 percent off

Rs. 899/ year

Rs. 100

Eros Now

Rs. 399/ year

25 percent off

Rs. 299/ year

Rs. 100

Hungama Play

Rs. 149/ month

1 month free trial

Free for 1 month

Rs. 149

Shemaroo Me

Rs. 129/ month or Rs. 999/ year

20 percent off

Rs. 103/ month or Rs. 799/ year

up to Rs. 200

Epic On

Rs. 159/ month, Rs. 299/ 6 months, or Rs. 499/ year

35 percent off

Rs. 103/ 3 months, Rs. 194/ 6 months, or Rs. 324/ year

up to Rs. 175

Docubay

Rs. 499/ 3 months or Rs 1,499/ year

50 percent off

Rs. 249/ 3 months or Rs. 749/ year

up to Rs. 750

Aha

Rs. 699/ year

51 percent off

Rs. 340/ year

Rs. 359

Hoichoi

Rs. 499/ year (1 screen) or Rs. 699/ year (2 screens)

30 percent off

Rs. 349/ year (1 screen) or Rs. 489/ year (2 screens)

up to Rs. 210


यह डिस्काउंट केवल मी टीवी स्टिक और मी बॉक्स 4के पर ही उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत क्रमश: 2,799 रुपये और 3,499 रुपये है। मी टीवी स्टिक किफायती व फुल-एचडी रिजॉल्यूशन सपोर्ट करने वाला स्ट्रीमिंग डिवाइस है, जबकि मी बॉक्स 4के HDR स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करता है। दोनों ही डिवाइस एंड्रॉयड टीवी 9 पाई पर काम करते हैं और इन्हें HDMI पोर्ट के जरिए टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  9. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  10. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »