Mi Super Sale: Poco F1 और Redmi Note 6 Pro सहित कई शाओमी स्मार्टफोन पर छूट

शाओमी एक और सेल आयोजित कर रही है। इस चीनी कंपनी ने अपने प्रशंसकों के लिए Mi Super Sale का आयोजन किया है। यह सेल शाओमी की वेबसाइट और Flipkart पर आयोजित हो रही है।

Mi Super Sale: Poco F1 और Redmi Note 6 Pro सहित कई शाओमी स्मार्टफोन पर छूट
ख़ास बातें
  • Redmi 6 Pro का 4 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट 7,999 रुपये में बिक रहा है
  • Redmi Note 6 Pro का 4 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट 11,999 रुपये में उपलब्ध
  • Mi Super Sale 13 अप्रैल तक चलेगी
विज्ञापन
शाओमी एक और सेल आयोजित कर रही है। इस चीनी कंपनी ने अपने प्रशंसकों के लिए Mi Super Sale का आयोजन किया है। यह सेल शाओमी की वेबसाइट और Flipkart पर आयोजित हो रही है। मी सुपर सेल के तहत, Redmi Note 6, Redmi Y2 और Poco F1 जैसे शाओमी स्मार्टफोन डिस्काउंट व अन्य ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं। Mi Super Sale में ग्राहक अपनी पसंद के स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट 13 अप्रैल तक सस्ते में खरीद पाएंगे। डिस्काउंट के अलावा चुनिंदा बैंक की ओर से ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है।

शुरुआत Poco F1 से करते हैं। स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आने वाले पोको एफ1 के 6 जीबी रैम+128 जीबी वेरिएंट को शाओमी की वेबसाइट व फ्लिपकार्ट पर 20,999 रुपये में बेचा जा रहा है। आमतौर पर यह वेरिएंट 22,999 रुपये में बिकता है। Flipkart इस फोन के 6 जीबी+64 जीबी वेरिएंट को 17,999 रुपये की प्रभावी कीमत में बेचा जा रहा है। दरअसल, इस प्लेटफॉर्म पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है।

इसी तरह से Poco F1 का सबसे पावरफुल वेरिएंट 3,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इसकी प्रभावी कीमत 24,999 रुपये है। इसके अलावा ग्राहकों के पास इस फोन को बिना ब्याज़ वाले ईएमआई के साथ खरीदना संभव है।

अगर आप एंट्री लेवल स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो Redmi 6 के 3 जीबी +32 जीबी वेरिएंट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और इसका 3 जीबी रैम + 64 जीबी वेरिएंट फ्लिपकार्ट और शाओमी की वेबसाइट पर 8,499 रुपये में उपलब्ध है। हाल ही में कंपनी ने 3 जीबी रैम + 64 जीबी वेरिएंट के दाम को अस्थाई तौर पर 2,000 रुपये कम किया था। इस सेल में शाओमी के दोनों ही स्टोरेज वेरिएंट सस्ते में उपलब्ध हैं।

Mi Super Sale में Redmi 6 Pro के 4 जीबी +64 जीबी वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है। दूसरी तरफ, Redmi Note 6 Pro का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके 6 जीबी रैम+64 जीबी मॉडल को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Redmi Y2 और Redmi Note 5 Pro को भी सस्ते में बेचा जा रहा है। ये हैंडसेट क्रमशः 7,999 रुपये और 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »