Xiaomi Redmi Note 8 Pro, Redmi K20 समेत इन Xiaomi स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ऑफर्स

Mi Super Sale 7 फरवरी तक चलेगी। इस सेल के दौरान ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो, नोट 8 प्रो, रेडमी के20 सीरीज आदि स्मार्टफोन पर बिना ब्याज़ की किस्त और एक्सचेंज बोनस आदि का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 फरवरी 2020 11:53 IST
ख़ास बातें
  • Mi Super Sale का अंत 7 फरवरी 2020 को होगा
  • सेल के दौरान चुनिंदा रेडमी स्मार्टफोन को बिना ब्याज़ की किस्त पर खरीदें
  • मी सुपर सेल 2020 में एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है

Mi Super Sale में Redmi Note 8 Pro 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है

Xiaomi अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Mi Super sale चला रही है। कंपनी इस सेल को अकसर चलाते रहती है। शाओमी दावा कर रही है कि फरवरी महीने की इस मी सुपर सेल में ग्राहक स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। Mi Super Sale फिलहाल चालू है और 7 फरवरी तक चलेगी। स्मार्टफोन की कीमत में छूट के साथ कंपनी ग्राहकों को चुनिंदा फोन पर बिना ब्याज़ की किस्तों के विकल्प और एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। इसके अलावा Mi.com ने इस सेल के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है। इसके तहत यदि ग्राहकों ICICI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर स्मार्टफोन को किस्त में खरीदते हैं तो उन्हें 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो शाओमी का सबसे सस्ता फोन Redmi Go 4,299 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में फोन का 8 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन का 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 4,599 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड गो पर काम करता है। हाल ही में कंपनी ने इस फोन की कीमत में स्थाई कटौती की थी, जिसके बाद फोन की शुरुआती कीमत 4,299 रुपये हो गई थी। 
Advertisement

Mi Super Sale में रेडमी 7ए को 4,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसी लाइअप के अगले फोन Redmi Note 7S के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Redmi 7 को कंपनी 6,999 रुपये में बेच रही है।

कंपनी का पॉप्युलर फोन Redmi Note 7 Pro का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो कंपनी के मुताबिक, एमआरपी से 6,000 रुपये कम है। इसका हाई-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे मी सुपर सेल में 13,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement

Xiaomi ने हाल ही में Redmi K20 Series की कीमत में कटौती की थी। यह फोन इस मी सुपर सेल के दौरान नई कीमत में ही बेचा जा रहा है। रेडमी के20 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन के 6 जीबी और 128 जीबी मॉडल का दाम 22,999 रुपये है। इसी तरह Redmi K20 Pro के 6 जीबी और 128 जीबी मॉडल को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है।
Advertisement

Mi Super Sale के दौरान शाओमी अपनी Redmi Note 8 Pro को असल कीमत पर ही बेच रही है, लेकिन Redmi Note 8 Pro पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसका सबसे हाई-एंड वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये है। इसके अलावा कंपनी अपने कुछ अन्य फोन पर भी डील्स दे रही है, जिसे आप Mi.com पर दिए गए मी सुपर सेल के समर्पित पेज पर देख सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Decent battery life
  • Good cameras
  • Smooth performance
  • Bad
  • MIUI has spammy ads
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger isn’t bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • Bad
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, xiaomi sale, Mi Super Sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.