Xiaomi का Mi Pop 2019 इवेंट 17 जुलाई को

Mi Pop 2019: Xiaomi भारत में 17 जुलाई को Mi Pop 2019 इवेंट का आयोजन करने वाली है। जानें मी पॉप 2019 इवेंट के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जुलाई 2019 10:55 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20, K20 Pro को मई में किया गया था चीन में लॉन्च
  • सीट के फुल होने तक चलेगा Mi Pop 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन
  • रजिस्ट्रेशन के लिए Xiaomi ने बनाया एक अलग वेबपेज़

Xiaomi का Mi Pop 2019 इवेंट 17 जुलाई को

Photo Credit: Twitter/Manu Kumar Jain

Xiaomi भारत में 17 जुलाई को Mi Pop 2019 इवेंट का आयोजन करने वाली है। शाओमी इवेंट के दौरान अपने Mi फैन के लिए गेम्स, तोहफे और कई सरप्राइज़ लेकर आएगी। उम्मीद है कि कंपनी इवेंट के दौरान भारतीय बाजार में अपने Redmi K20 और Redmi K20 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। याद करा दें कि इस साल मई में Xiaomi ने अपने Redmi K-सीरीज़ के स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। पिछले काफी समय से कंपनी Redmi K20 और Redmi K20 Pro से संबंधित टीज़र जारी कर रही है, लेकिन कंपनी ने सटीक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है।

Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने बुधवार को ट्वीट करके घोषणा की शाओमी 17 जुलाई को नई दिल्ली में अपने Mi Pop 2019 इवेंट का आयोजन करने वाली है। गौर करने वाली बात है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब शाओमी भारत में Mi Pop इवेंट का आयोजन कर रही हो। हालांकि, इस बार Xiaomi आगामी Mi Pop 2019 इवेंट के जरिए अपनी पांचवी सालगिरह का जश्न मनाना चाहती है।

Xiaomi ने Mi Pop 2019 इवेंट के लिए वेबसाइट पर अलग वेबपेज़ बनाया है। जब तक अंतिम सीट होगी तब तक इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन चलता रहेगा। कंपनी का कहना है कि रजिस्ट्रेशन की अवधि समाप्त होने के बाद, Mi कम्युनिटी की टीम टॉप कॉन्ट्रीब्यूटर को शॉर्टलिस्ट करेगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इवेंट के लिए टिकट की कीमत 500 रुपये तय की गई है।

Xiaomi ने Mi Pop 2019 इवेंट के औपचारिक एजेंडा की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इसी इवेंट में Redmi K20 और Redmi K20 Pro को लॉन्च करेगी। रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो दोनों ही हैंडसेट को इस साल के शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। हाल ही में मनु कुमार जैन और उनके टीम द्वारा पोस्ट के टीज़र से इस बात का संकेत मिलता है कि Redmi K20-सीरीज़ को जल्द भारत में उतारा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi Pop 2019, Mi Pop, Redmi K20, Redmi K20 Pro, Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  3. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  4. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  5. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  7. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  8. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  9. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Telegram Ban पर भड़के उसके मालिक, बोले- 15 करोड़ यूजर्स को सजा देकर नहीं रुकेगा पेपर लीक!
  2. Specs AR Glasses लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, AI फीचर्स के साथ गजब के फायदे, जानें कीमत
  3. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
  4. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  5. अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
  6. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  7. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  9. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  10. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.