Mi Note 10 Lite, Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

हमने आपकी सहूलियत के लिए हाल ही में लॉन्च हुए Mi Note 10 Lite की तुलना कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro से की है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 मई 2020 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Mi Note 10 Pro और Mi Note 10 में मिलेगा पैंटा कैमरा सेटअप
  • Mi Note 10 Lite में मौजूद है क्वाड कैमरा सेटअप
  • तीनों ही फोन में दी गई है 5,260 एमएएच की बड़ी बैटरी

Mi Note 10 सीरीज़ के तीनों ही फोन MIUI 11 पर काम करते हैं

Mi Note 10 Lite स्मार्टफोन Xiaomi के Mi Note सीरीज़ का लेटेस्ट फोन है, जो कि हाल ही में लॉन्च हुआ है। इसके अलावा इस सीरीज़ में दो अन्य स्मार्टफोन शामिल हैं-Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro। दोनों ही फोन पिछले साल नवंबर में यूरोप में लॉन्च किए गए थे। इन तीनों ही स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक-जैसे हैं, हालांकि कुछ अंतर भी हैं जिनकी वजह से ये एक-दूसरे से अलग साबित होते हैं। जैसे कि मी नोट 10 लाइट फोन 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है, जबकि मी नोट 10 स्मार्टफोन 128 जीबी स्टोरेज मॉडल में आता है। बात अगर मी नोट 10 प्रो की करें, तो यह फोन 256 जीबी तक की स्टोरेज प्रदान करता है। मी नोट 10 और मी नोट 10 प्रो स्मार्टफोन में पैंटा कैमरा सेटअप यानी पांच रियर कैमरे दिए गए हैं, जबकि मी नोट 10 लाइट फोन में आपको क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा।

हमने आपकी सहूलियत के लिए हाल ही में लॉन्च हुए Mi Note 10 Lite की तुलना कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro से की है।
Advertisement
 

Mi Note 10 Lite vs Mi Note 10 vs Mi Note 10 Pro: Price

मी नोट 10 लाइट फोन दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। एक 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल, जिसकी कीमत EUR 349 (लगभग 28,500 रुपये) है। वहीं, फोन के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत $399 (लगभग 32,600 रुपये) है। यह फोन मिडनाइट ब्लैक, नेब्यूला पर्पल, ग्लेसियर व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा।

दूसरी तरफ, Mi Note 10 की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 549 (लगभग 43,200 रुपये) है। यह फोन ग्लेशियर व्हाइट, ऑरोरा ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Advertisement

अंत में Mi Note 10 Pro के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 649 (लगभग 51,000 रुपये) है। फोन भी तीन कलर वेरिएंट में मिलेगा, वो है ग्लेशियर व्हाइट, ऑरोरा ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक।
 

Mi Note 10 Lite vs Mi Note 10 vs Mi Note 10 Pro: Specifications

तीनों ही फोन डुअल-सिम को सपोर्ट करते हैं और एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 पर काम करते हैं। इसके अलावा तीनों ही फोन का डिस्प्ले 6.47 इंच का है। इनमें कर्व्ड फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन दी गई है और इसकी पिक्सल डेनसिटी 398 पीपीआई है। इन सभी फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस हैं।
Advertisement

Mi Note 10 Lite और Mi Note 10 फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आते हैं। मी नोट 10 लाइट में 64 जीबी स्टोरेज मॉडल भी सस्ते दाम में आता है। दूसरी तरफ, Mi Note 10 Pro फोन केवल सिंगल 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है।

कैमरा की बात करें, तो मी नोट 10 लाइट फोन क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX686 सेंसर f/1.89 लैंस के साथ आता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, f/2.2 लैंस के साथ आता है, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा f/2.4 लैंस के साथ आता है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। फोन के पिछले हिस्से में आपको डुअल एलईडी फ्लैश मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा, f/2.48 लैंस के साथ दिया गया है।
Advertisement

वहीं, अब बात अगर मी नोट 10 और मी नोट 10 प्रो के कैमरा सेटअप की करें, तो यह दोनों ही फोन पांच रियर कैमरा के साथ आते हैं। दोनों ही फोन के कैमरा बिल्कुल एक जैसे है, बस इनमें एक ही अंतर है, मी नोट 10 प्रो फोन के प्राइमरी कैमरा में 8पी लैंस स्थित है, जबकि मी नोट 10 के कैमरा में 7पी लैंस दिया गया है। दोनों ही फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.69 अपर्चर और चार axis OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन) के साथ आता है। इसके साथ 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का शॉर्ट टेलीफोटो लेंस, सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

तीनों ही फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 5,260 एमएएच की बैटरी के साथ 30 व\ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। दिलचस्प, तो यह भी है कि तीनों ही फोन का डाइमेंशन भी एक जैसा है 157.8x74.2x9.67एमएम जिसका भार 204 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए 3.5एमएम का ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0 जैसे सभी फीचर एक जैसे ही हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  7. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.