Xiaomi ने 149 रुपये में लॉन्च किया मोबाइल फोन के लिए एक काम का प्रोडक्ट

Mi Flex फोन ग्रिप और स्टैंड की कीमत 149 रुपये है। यह ब्लैक, ब्लू और रेड रंग में मिलेगा। नया प्रोडक्ट मी डॉट कॉम पर उपलब्ध है।

Xiaomi ने 149 रुपये में लॉन्च किया मोबाइल फोन के लिए एक काम का प्रोडक्ट
ख़ास बातें
  • स्टाइलिश लुक के लिए Mi Flex Phone Grip and Stand मैट फिनिश के साथ आता है
  • Mi Flex फोन ग्रिप को शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर बेचा जा रहा है
  • शाओमी ने अपने इस प्रोडक्ट बेहद ही मजबूत मेटेरियल से बनाया है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने एक्सेसरीज पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारत में मी फ्लेक्स फोन ग्रिप को लॉन्च किया है। फोन ग्रिप, फोन स्टैंड और पॉप सॉकेट इन दिनों चलन में है। देखा जाए तो जैसे-जैसे फोन की स्क्रीन बड़ी होती जा रही है। उन्हें एक हाथ से इस्तेमाल करना और भी मुश्किल होता जा रहा है। मी फ्लेक्स फोन ग्रिप एंड स्टैंड यहीं कारगर है। यह फोन को गिरने से बचाता है। इसमें कई काम वाले डिज़ाइन होने की बात की गई है। इसे अलग-अलग ग्रिप के लिए एडजस्ट भी करना संभव है। इसे बेहद ही मजबूत सामान से बनाया गया है। यह तीन रंग में आता है।

Mi Flex फोन ग्रिप और स्टैंड की कीमत 149 रुपये है। यह ब्लैक, ब्लू और रेड रंग में मिलेगा। नया प्रोडक्ट मी डॉट कॉम पर उपलब्ध है। मी फ्लेक्स फोन ग्रिप का काम करता है। अब फोन को बिना हाथों में लिए उसे कहीं रखकर उस पर देखना आसान हो गया है। जब आप इसे ग्रिप के लिए प्रॉप्ड अप नहीं करेंगे तो मी फ्लेक्स पूरी तरह से फ्लैट हो जाता है। इस वजह से फोन ज़्यादा चौड़ा नहीं होता है। इसे आप आसानी से अपनी जींस की पॉकेट में भी रख पाएंगे।

स्टाइलिश लुक के लिए यह मैट फिनिश के साथ आता है। इसमें एलिप्स शेप का डिज़ाइन भी है। इसमें तीन एडजस्टेबल लेवल हैं। मल्टी-फंक्शनल डिज़ाइन के कारण आप आसानी से पढ़ सकते हैं। वीडियो देख सकते हैं। मनपसंद सेल्फी ले सकते हैं। इन प्रोडक्ट के कारण फोन के गिरने की संभावना कम हो जाती है। 3M जैसा स्ट्रॉन्ग एडहेसिव इसे मजबूती प्रदान करता है।

मी फ्लेक्स फोन ग्रिप और स्टेंड मजबूत पीसी और टीपीयू मेटिरियल का बना है। यह नहीं फिसलने वाले टेक्सचर और बेहतर ग्रिप के साथ आता है। मी फ्लेक्स ग्रिप का डाइमेंशन 84x25x4 मिलीमीटर है और आप इसे कंपनी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  2. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  3. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
  4. क्लाइमेट चेंज धीमी कर रहा है पृथ्वी की गति! हो सकता है बड़ा खतरा
  5. iPhone 17 Pro हो गया 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart सेल में सबसे धांसू ऑफर
  6. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
  7. 11,000mAh बैटरी के साथ Honor X80 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, चार रंगों में देगा दस्तक!
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi का 64MP कैमरा वाला फोन! आ गई धमाका डील
  9. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »