Xiaomi सेल गुरुवार से, रेडमी नोट 5 प्रो के साथ मिलेगा ये ऑफर

Xiaomi India ने साल 2018 के मी फैन फेस्टिवल का ऐलान कर दिया है। यह उत्सव 5 अप्रैल से 6 अप्रैल तक भारत में मनाया जाएगा।

Xiaomi सेल गुरुवार से, रेडमी नोट 5 प्रो के साथ मिलेगा ये ऑफर
ख़ास बातें
  • Xiaomi India ने साल 2018 के मी फैन फेस्टिवल का ऐलान
  • उत्सव 5 अप्रैल से 6 अप्रैल तक भारत में मनेगा
  • सीमित समय तक की छूट का लाभ इस उत्सव में शामिल
विज्ञापन
Xiaomi India ने साल 2018 के मी फैन फेस्टिवल का ऐलान कर दिया है। यह उत्सव 5 अप्रैल से 6 अप्रैल तक भारत में मनाया जाएगा। सीमित समय तक की छूट का लाभ इस उत्सव में उठाया जा सकता है। इसमें Redmi Note 5 Pro के खरीदारों को मी इयरफोन मिलेगा। साथ ही शाओमी ने म्यूज़िकल.ली के साथ हाथ मिलाया है। इसके तहत 31 मार्च से 6 अप्रैल के बीच  Mi MIX 2S जीतने का भी मौका है।

हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा ननहीं की है कि किस प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट दिया जाएगा। कंपनी सोमवार से बुधवार तक सोशल कैंपेन करेगी, जिसके बाद छूट से पर्दा उठाया जाएगा। साथ ही प्रतिभाग करने वालों को मी बैंड भी दिए जाएंगे।

साथ ही कंपनी ने 40 लाख रुपये के डिस्काउंट भी यूज़र के लिए तैयार रखे हैं। इन कूपन को पाने के लिए टीम बनाकर अन्य लोगों को भी आमंत्रित करना होगा। टीम में दो लोगों के होने पर ऑफर के तहत 300 रुपये का कूपन दिया जाएगा। कूपन 4 अप्रैल को दोपहर 12 बजे जारी किए जाएंगे।

साथ ही कहा जा रहा है कि शाओमी गुपचुप क्रेज़ी कॉम्बोस ऑफर के तहत प्रोडक्ट भी ऑफर करेगी। यह ऑफर 5 व 6 अप्रैल को खोले जाएँगे। इसके लिए शाओमी ने खरीदारों को पहले बताए गए दोनों दिनों में 12:55 पर साइन इन करने के लिए कहा है। कंपनी कलर अवर प्लानेट नाम से एक कैंपेन भी लाई है, जो 2 से 6 अप्रैल तक चलाई जाएगी। इसके तहत यूज़र के पास रेडमी 5ए जीतने का सुनहरा मौका है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »