Mi CC9 के रियर पैनल की मिली झलक, रिटेल बॉक्स का टीजर जारी

Xiaomi और उसके सीईओ ली जून ने वीबो पर मी सीसी9 की कई तस्वीरें साझा की हैं जिसमें फोन का रियर पैनल नज़र आ रहा है। फोन ग्रेडिएंट ग्लॉसी बैक पैनल के साथ आएगा।

Mi CC9 के रियर पैनल की मिली झलक, रिटेल बॉक्स का टीजर जारी
ख़ास बातें
  • Weibo पर Mi CC9 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर साझा
  • Xiaomi Mi CC9 और Mi CC9e के कई वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध कराए जाएंगे
  • Mi CC9, Mi CC9e कंपनी की नई ‘CC' सीरीज़ के शुरुआती हैंडसेट होंगे
विज्ञापन
Xiaomi Mi CC9 और Mi CC9e स्मार्टफोन 2 जुलाई को लॉन्च किए जाएंगे। फोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले इस चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी और इसके अधिकारियों ने नए टीज़र्स साझा किए हैं। इसमें मी सीसी9 के रियर पैनल और रिटेल बॉक्स की झलक मिली है। हाल ही में जानकारी मिली थी कि Xiaomi Mi CC9 में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर होगा। नए टीज़र्स में फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की पुष्टि हुई है।

Xiaomi और उसके सीईओ ली जून ने वीबो पर मी सीसी9 की कई तस्वीरें साझा की हैं जिसमें फोन का रियर पैनल नज़र आ रहा है। फोन ग्रेडिएंट ग्लॉसी बैक पैनल के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर तीन कैमरों वाला सेटअप है। ये बायीं तरफ वर्टिकल पोज़ीशन में मौज़ूद हैं। कोई रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद नहीं है। संभवतः यह हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। यह जानकारी पहले ही लीक हो चुकी है। किनारे टैपर्ड हैं ताकि ग्रिप बेहतर रहे। निचले हिस्से पर स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को जगह मिली है।

एक अलग पोस्ट में Xiaomi CC के प्रोडक्ट मैनेजनर लाउ वी ने Weibo पर Mi CC9 के रिटेल बॉक्स को साझा किया। बॉक्स का डिज़ाइन बेहद ही सिंपल है। आगे की तरफ रंगीन ‘CC' के लोगो ने जगह ली है।
 
micc9

Mi CC9 और Mi CC9e कंपनी की नई ‘CC' स्मार्टफोन सीरीज़ के शुरुआती हैंडसेट होंगे। Mi CC9 ऑल-स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आ सकता है। आगे कोई नॉच भी नहीं होगा।

Xiaomi Mi CC9  और Mi CC9e के कई वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध कराए जा सकते है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला था कि इस सीरीज़ की शुरुआत कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,100 रुपये) होगी। मी सीसी9 के लीक हुए स्पेसिफिकेशन में 6.39 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर, 4,000 एमएएच बैटरी, 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  11. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  12. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  13. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »