Mi CC9 Pro 24 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च, 108 मेगापिक्सल कैमरा होगा इसमें

Mi CC9 Pro Launch Date: मी सीसी9 प्रो लॉन्च डेट लीक हो गई है, साथ ही यह भी पता चला है कि आगामी Xiaomi फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर हो सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2019 16:23 IST

Mi CC9 Pro 24 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च, 108 मेगापिक्सल कैमरा होगा इसमें

Photo Credit: Weibo

Mi CC9 Pro Launch Date: Xiaomi ने इस साल के शुरुआत में सीसी9 सीरीज़ को लॉन्च किया था, इस सीरीज़ के अंतर्गत CC9 और CC9e को उतारा गया था। अब एक लीक से इस बात का संकेत मिला है कि मी सीसी9 प्रो को 24 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। Mi CC9 Pro Camera इस फोन की सबसे बड़ी खासियत होगी, बता दें कि आगामी शाओमी फोन 108 मेगापिक्सल ISOCELL Bright HMX कैमरा सेंसर से लैस होगा। टिप्स्टर द्वारा मी सीसी9 प्रो के कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन भी लीक किए गए हैं, पता चला है कि फोन में Snapdragon 730G SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक लीक से Mi CC9 Pro की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन का पता चला है। टिप्स्टर ने इस बात का संकेत दिया है कि मी सीसी9 प्रो को 24 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। आगामी Xiaomi फोन में Visionox द्वारा कर्व्ड स्क्रीन डिस्प्ले दिया जा सकता है, साथ ही स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए डिवाइस में स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

मी सीसी9 प्रो कैमरा की बात करें तो फोन में सैमसंग का 108 मेगापिक्सल ISOCELL Bright HMX सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। नए सेंसर का आकार 1/ 1.33 इंच है और यह बड़े सर्फेस एरिया के साथ लाइट को बेहतर तरीके से एब्सोर्ब कर सकता है। ISOCELL Bright HMX सेंसर 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 6K (6016x3384) तक की वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। Samsung टेट्रा सेल तकनीक का इस्तेमाल करती है जो कम रोशनी में बेहतर तस्वीर खींचने के लिए चार पिक्सल को जोड़कर एक कर देती है।

याद करा दें कि Mi CC9 और MI CC9e को जुलाई में लॉन्च किया गया था और यह 48 मेगापिक्सल रियर सेंसर, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और बिना कर्व्ड एज के फ्लैट स्क्रीन के साथ आते हैं। मी सीसी9 का अपग्रेड वर्जन होगा Mi CC9 Pro लेकिन हैंडसेट की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। फोन की शुरुआती कीमत 1,799 चीनी युआन (लगभग 18,000 रुपये) से थोड़ी अधिक हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.