Xiaomi Mi A2 फिर हुआ सस्ता, अब कीमत 11,999 रुपये से शुरू

Xiaomi Mi A2 की कीमत 2,000 रुपये कम कर दी गई है। अब यह एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 मार्च 2019 13:00 IST
ख़ास बातें
  • Mi A2 की शुरुआती कीमत में 2,000 रुपये की कटौती
  • तीसरी बार सस्ता हुआ है शाओमी मी ए2
  • 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था Xiaomi Mi A2

Mi A2

Xiaomi Mi A2 की कीमत 2,000 रुपये कम कर दी गई है। अब यह एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। शाओमी मी ए2 की कीमत में कटौती के बारे में जानकारी शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने सोमवार को दी। गौर करने वाली बात है कि अभी दो महीने पहले ही शाओमी ने अपने इस हैंडसेट की कीमत घटाकर 13,999 रुपये कर दी थी। एंड्रॉयड वन प्लेटफॉर्म पर चलने वाला Xiaomi Mi A2 हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 20 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे, 3000 एमएएच बैटरी और क्विक चार्ज 4+ से लैस है।
 

Mi A2 की भारत में कीमत

ट्विटर पर ऐलान किए गए ताज़ा कटौती के बाद Xiaomi Mi A2 की शरुआती कीमत 11,999 रुपये हो गई है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। हालांकि, शाओमी मी ए2 का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पहले की तरह 15,999 रुपये में मिलता रहेगा।

फोन को नई कीमत में कंपनी की वेबसाइट, Amazon India, मी रिटेल स्टोर और शाओमी के अधिकृत स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Xiaomi ने इससे पहले जनवरी महीने में Mi A2 की कीमत कम करने का ऐलान किया था। बताया गया था कि Xiaomi Mi A2 के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में।
Advertisement

याद रहे कि Xiaomi ने Mi A2 को 16,999 रुपये में लॉन्च किया था। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का था। इसके बाद 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया। नवंबर महीने में दोनों ही वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये कम कर दी गई
 

Mi A2 के स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। समें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन में 6 जीबी तक रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक होगी। इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है।
Advertisement

प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन के पिछले और अगले हिस्से पर मौज़ूद कैमरे एआई सीन रिकग्निशन के साथ आते हैं ताकि फोटो बेहतर कलर के साथ आएं। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस हैं। इसके अलावा एआई बैकग्राउंड बोकेह और एआई स्मार्ट ब्यूटी 4.0 जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।

स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी मी ए2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस बार फोन में कोई 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.7x75.4x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  2. itel भारत में ला रही itel Zeno 300, फीचर्स में 6,000mAh बैटरी के साथ दो कैमरा!
  3. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  8. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  9. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  10. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.