Xiaomi Mi 9 की तस्वीरें लीक, वाटरड्रॉप नॉच की मिली झलक

Xiaomi अपने फ्लैगशिप हैंडसेट Xiaomi Mi 9 को 20 फरवरी को आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 15 फरवरी 2019 11:53 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 9 में हो सकता है टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर
  • स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस हो सकता है शाओमी मी 9
  • सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है Xiaomi Mi 9 म

Xiaomi Mi 9 की तस्वीरें लीक, वाटरड्रॉप नॉच की मिली झलक

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi अपने फ्लैगशिप हैंडसेट Xiaomi Mi 9 को 20 फरवरी को आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च करने की तैयारी में है। इसी दिन दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung भी अपनी Galaxy S10 सीरीज़ से पर्दा उठा सकती है। आधिकारिक लॉन्च से पहले Xiaomi Mi 9 की कथित लाइव इमेज़ लीक हो गई हैं। शाओमी मी 9 की लीक हुई तस्वीरों से फोन के डिजाइन की झलक मिल रही है।

Xiaomi Mi 9 की लीक हुई तस्वीरों में फोन का फ्रंट एवं बैक पैनल दिख रहा है। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच है। शाओमी अपने फ्लैगशिप हैंडसेट को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC 2019) में पेश करेगी। Xiaomi Mi 9 की कथित तस्वीरों को ट्विटर पर लीक किया गया है।
 

Photo Credit: Twitter/ bang_gogo

लीक हुई तस्वीरों में हैंडसेट के ब्लू कलर वेरिएंट को दर्शाया गया है, इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। शाओमी मी 9 में 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर, 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 3डी टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर होगा। सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स576 फ्रंट कैमरा होगा।
 

Photo Credit: Twitter/ bang_gogo

Xiaomi Mi 9 में 6.4 इंच का एमोलेड स्क्रीन के साथ सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज का विकल्प हो सकता है। Mi 9 में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकती है। याद करा दें कि, Xiaomi Mi 9 स्मार्टफोन पिछले माह गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था। इसके अलावा Xiaomi ने हाल ही में ट्विटर पर एक टीजर इमेज को साझा किया है जिसमें तीन कैमरा लेंस के डिजाइन को दर्शाते हुए कैप्शन दिया गया है-'see you at MWC।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Mi 9, MWC, MWC 2019
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi का एडवांस Smart Camera 4 Max लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  3. Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट
  4. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
  5. Portronics ने भारत में प्रदूषण को मात देने लॉन्च किया AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर, जानें कीमत
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 13MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का एडवांस Smart Camera 4 Max लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट
  4. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
  5. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
  6. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  7. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  8. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  9. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.