Mi 9 से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग

Mi 9 Launch: चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi आज अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 9 को लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 फरवरी 2019 11:10 IST
ख़ास बातें
  • 3,500 एमएएच की बैटरी हो सकती है Mi 9 में
  • Mi 9 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है शाओमी मी 9

Mi 9 Launch: मी9 से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi आज अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 9 को बीजिंग में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी। Mi 8 का ही अपग्रेड वर्जन होगा मी 9, याद करा दें कि पिछले साल मई में मी 8 को उतारा गया था। Xiaomi अपने आगामी स्मार्टफोन Mi 9 के कुछ स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से पर्दा उठा चुकी है। Xiaomi Mi 9 में मल्टी-फंक्शनल एनएफसी चिप, डुअल-फ्रिक्वेंसी जीपीएस, स्मार्ट एंटिना और गूगल असिस्टेंट के लिए बटन दिया गया होगा। Xiaomi ने कहा था कि कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (Mobile World Congress 2019) के दौरान Mi 9 की इंटरनेशनल उपलब्धता के बारे में जानकारी दी जाएगी। ऐसे में आज कंपनी का ध्यान केवल मी9 को चीनी मार्केट में उतारने पर होगा।
 

ऐसे देखें Mi 9 की लाइव स्ट्रीमिंग

Xiaomi Mi 9 लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे CST (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) होगी। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इवेंट का आयोजन चीन में किया गया है तो ऐसे में स्टेज पर इंग्लिश स्पीकर्स की उम्मीद ना रखें, इवेंट चीनी भाषा में ही आयोजित होगा। हो सकता है कि लाइव स्ट्रीमिंग में इंग्लिश सबटाइटल हो लेकिन अभी यह बात कंफर्म नहीं है। अगर आप इंग्लिश में अपडेट प्राप्त करना चाहते हैं तो शाओमी के आधिकारिक ट्विटर और फेसबुक अकाउंट को फॉलो करें, क्योंकि इवेंट के दौरान प्रमुख जानकारी को ट्वीट के जरिए बताया जाएगा।
 

Photo Credit: Twitter/ Xiaomi

Mi 9 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत (संभावित)

Xiaomi Mi 9 में 1080p OLED स्क्रीन, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लॉस 6 और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा। अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो Mi 9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

लीक हुए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, Mi 9 में 6.4 इंच की स्क्रीन, 3,500 एमएएच की बैटरी और हैंडसेट को एंड्रॉयड पाई के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलावा फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज विकल्प हो सकते हैं। उम्मीद है कि फोन की शुरुआती कीमत 3,299 चीनी युआन (लगभग 34,700 रुपये) से 3,699 चीनी युआन (लगभग 39,000 रुपये) तक हो सकती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi 9, Xiaomi Mi 9 specifications, Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  2. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
  3. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.