Mi 10i इन रंगों में देगा दस्तक, 5 जनवरी को होगा लॉन्च

Xiaomi ने Mi.com वेबसाइट पर बैनर फीचर किया है, जिसमें Mi 10i का पैसिफिक सनराइज कलर ऑप्शन देखने को मिल रहा है। इस कलर ऑप्शन को Amazon India वेबसाइट पर भी टीज़ किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 जनवरी 2021 10:13 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10i में मिल सकते हैं ब्लू और ब्लैक कलर भी
  • 5 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा मी 10आई
  • Redmi Note 9 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है फोन

पैसिफिक सनराइज कलर ऑप्शन में मिलेगा ग्रेडिएंट फिनिश

Mi 10i स्मार्टफोन भारत में पैसिफिक सनराइज कलर ऑप्शन के साथ दस्तक देगा, जिसका खुलासा खुद कंपनी ने Mi.com वेबसाइट के जरिए किया है। इस नए कलर ऑप्शन में ग्रेडिएंट फिनिश के साथ सियान और ऑरेंज शेड्स का मिश्रण देखा जा सकता है। इससे अलग मी 10आई की बैटरी डिटेल्स भी ऑनलाइन सामने आ चुकी हैं। Xiaomi ने हाल में यह भी पुष्टि क थी कि मी 10आई स्मार्टफोन भारत में 5 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन थोड़े बदलावों के साथ Redmi Note 9 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। इससे पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट के मुताबिक मी 10आई में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ-साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर दिया जाएगा।

Xiaomi ने Mi.com वेबसाइट पर बैनर फीचर किया है, जिसमें Mi 10i का पैसिफिक सनराइज कलर ऑप्शन देखने को मिल रहा है। इस कलर ऑप्शन को Amazon India वेबसाइट पर भी टीज़ किया गया है।
Advertisement

मी 10आई का पैसिफिक सनराइज़ कलर ऑप्शन ब्लू और ब्लैक ऑप्शन्स के साथ दस्तक देगा, जिसकी जानकारी पिछले महीने लीक की गई थी।

नए कलर ऑप्शन के साथ-साथ शाओमी ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर टीज़र वीडियो साझा करते हुए मी 10आई की बैटरी लाइफ की भी जानकारी दे दी है। इस टीज़र वीडियो से आगामी फोन के ऊपरी हिस्से को देखा जा सकता है।
Advertisement

इस हफ्ते की शुरुआत में शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने पुष्टि की थी कि कंपनी मी 10आई स्मार्टफोन को 5 जनवरी को लॉन्च करेगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह 'ब्रांड न्यू सेंसर' के साथ आ सकता है। मी 10आई स्मार्टफोन अमेज़न पर स्ननैपड्रैगन 750 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है।
Advertisement
 

Mi 10i specifications (expected)

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसके मुताबिक मी 10आई स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जो कि पिछले साल नवंबर महीने में चीन में लॉन्च हुआ था। यदि ये खबर सच साबित होती है, तो मी 10आई में 6.67 इंच फुल-एचडी (2,400x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर और 6 जीबी रैम फीचर किया जाएगा।

108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के अलावा, क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए मी 10आई में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी, 4,820 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है और इसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good value for money
  • Very good battery life
  • Strong overall performance
  • 3.5mm audio socket, notification LED
  • Bad
  • Camera quality needs improvement
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4820 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.