Mi 10 Pro, Mi 10 और Mi 10 Lite एक-दूसरे से कितने अलग?

सवाल उठता है कि शाओमी की मी 10 सीरीज़ के तीनों ही स्मार्टफोन एक-दूसरे से कितने अलग हैं? सवाल का जवाब जानने के लिए हमने स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के आधार पर Mi 10 Pro, Mi 10 और Mi 10 Lite की तुलना की है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2020 14:29 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10 Pro और Mi 10 हैं 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस
  • Mi 10 Lite में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • एंड्रॉयड 10 अधारित MIUI 11 पर चलते हैं तीनों Xioami फोन

Mi 10 सीरीज़ के तीनों ही फोन 5जी सपोर्ट करते हैं

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में अपनी Mi 10 सीरीज़ को ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया था। हालांकि, Mi 10 Pro और Mi 10 को कंपनी पहले ही चीन में लॉन्च कर चुकी थी, लेकिन इस इवेंट में कंपनी ने नए वेरिएंट Mi 10 Lite से भी पर्दा उठाया। यह बेहद ही किफायती 5जी स्मार्टफोन है, जिसका ऐलान कंपनी ने सरप्राइज़ के तौर पर किया। मी 10 प्रो और मी 10 फोन के स्पेसिफिकेशन फ्लैगशिप स्तर के हैं। इसके विपरित मी 10 लाइट 5जी एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है।

अब सवाल उठता है कि शाओमी की मी 10 सीरीज़ के तीनों ही स्मार्टफोन एक-दूसरे से कितने अलग हैं? सवाल का जवाब जानने के लिए हमने स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के आधार पर Mi 10 Pro, Mi 10 और Mi 10 Lite की तुलना की है।
Advertisement
 

Mi 10 Pro vs Mi 10 vs Mi 10 Lite: Price

Xiaomi का कहना है कि वह यूरोप में Mi 10 Pro का एक ही वर्ज़न पेश करेगी, वो है 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज। मी 10 की कीमत EUR 999 (लगभग 83,300 रुपये) है। Mi 10 फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है- 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी। मी 10 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत EUR 799 (करीब 66,600 रुपये) है और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत EUR 899 (लगभग 75,000 रुपये) है।

अंत में Mi 10 Lite 5G की कीमत EUR 349 (लगभग 29,000 रुपये) है। हालांकि, फोन के रैम और स्टोरेज वेरिएंट के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
Advertisement
 

Mi 10 Pro vs Mi 10 vs Mi 10 Lite: Specifications

स्पेसिफिकेशन के मामले में मी 10 प्रो और मी 10 में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिए गए हैं, जिसमें आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी हुई है। दूसरी तरफ, मी 10 लाइट 5जी फोन में 6.57-इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, इसका रिजॉल्यूशन क्या है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। संभावना है कि मी 10 लाइट 5जी में मी 10 प्रो और मी 10 की तरह फुल-एचडी+ स्क्रीन दी गई है।

मी 10 प्रो और मी 10 फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम 256 स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं। वहीं, लाइट वर्ज़न में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर मौजूद है। इसके अलावा मी 10 लाइट फोन में 4,160 एमएएच की बैटरी के साथ 20 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

मी 10 प्रो फोन 4,500 एमएएच बैटरी और 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, वहीं मी 10 फोन में 4,780 एमएएच की बैटरी के साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। दोनों ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 

Mi 10 Pro vs Mi 10 vs Mi 10 Lite: Cameras

मी 10 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेटअप में अन्य कैमरा की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो के साथ 10x ऑप्टिकल ज़ूम शामिल है। वहीं, मी 10 फोन में भी 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।
Advertisement

मी 10 लाइट फोन में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, लेकिन शाओमी ने अब तक केवल प्राइमरी कैमरा के बारे में जानकारी दी है जो कि 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। मी 10 और मी 10 प्रो दोनों ही फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो सभी फोन 5जी को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा तीनों फोन में डुअल-सिम कार्ड स्लॉट और एंड्रॉयड 10 अधारित MIUI 11 है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.