Mi 10 Pro Plus स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से हो सकता है लैस

टिप्सटर ने दावा किया कि Mi 10 सीरीज़ स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होंगे, न कि स्नैपड्रैगन 865+ से।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 29 जुलाई 2020 12:13 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के अज्ञात स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क पर 687,422 स्कोर प्राप्त
  • फोन का मॉडल नंबर M2007J1SC दिया गया है
  • चीन की 3C वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है यह फोन

फिलहाल Xiaomi के Mi 10 सीरीज़ का एक ही फोन भारत में उपलब्ध है

Xiaomi के अज्ञात स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क पर जबरदस्त स्कोर प्राप्त हुए हैं। यह अज्ञात डिवाइस मॉडल नंबर M2007J1SC के साथ स्थित है, जहां इसे 687,422 बेंचमार्किंग स्कोर मिले हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसी मॉडल नंबर के साथ एक स्मार्टफोन इस महीने की शुरुआत में चीनी 3C वेबसाइट द्वारा सर्टिफाइड हुआ था, जहां इसके 120 वाच चार्जर की जानकारी मिली थी। वहीं, अब प्राप्त हुए हाई स्कोर से अटकले लगाई जा रही हैं कि यह स्मार्टफोन Mi 10 Pro का प्रीमियम वेरिएंट हो सकता है, जिसे Mi 10 Pro Plus के नाम से जाना जा सकता है।
 

टिप्सटर Digital Chat Station के पोस्ट के मुताबिक, Xiaomi स्मार्टफोन ने CPU में 182,883 प्वाइंट्स, GPU में 292,704 प्वाइंट्स, मेमोरी में 115,687 प्लाइंट्स और UX टेस्ट्स में 96,148 प्वाइंट्स प्राप्त किए हैं। टिप्सटर ने यह भी दावा किया कि Mi 10 सीरीज़ स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होंगे, न कि स्नैपड्रैगन 865+ से। आपको बता दें, हाल ही में लॉन्च हुए Lenovo Legion Phone Duel स्मार्टफोन को 648,871 स्कोर प्राप्त हुए थे।
Advertisement

GSMArena की रिपोर्ट में बताया गया है कि शाओमी के सीईओ Lei Jun ने आगामी डिवाइस के स्पेसिफिकेशन पहले ही टीज़ कर दिए हैं। इन टॉप-ऑफ-द-लाइन स्पेसिफिकेशन में स्टीरियो स्पीकर्स, हाई-रिफ्रेश रेट स्क्रीन, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, कूलिंग टेक, पावरफुल कैमरा और वायरलेस चार्जिंग आदि शामिल होगी। अटकले हैं कि कंपनी के सीईओ द्वारा बताई गई यह जानकारी ऊपर दिए गए फोन की है। खबरों की मानें, तो यह स्मार्टफोन चीन में अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, जैसे कि हमने पहले बताया मॉडल नंबर M2007J1SC की जानकारी इससे पहले भी सामने आ चुकी है, जो कि इसी टिप्सटर द्वारा सार्वजनिक की गई थी।

फिलहाल, शाओमी के Mi 10 सीरीज़ का एक ही फोन भारत में उपलब्ध है। Mi 10 5G, जिसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है, जबकि इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में आपको 6.67 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा फोन फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR5 रैम दिया गया है। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा वाइड-एंगल लेंस के साथ मौजूद है, और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 10 Pro Plus, Mi 10 Pro Plus Specifications, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.