Mi 10 और Mi 10 Pro इस दिन होंगे लॉन्च

Mi 10 और Mi 10 Pro के लॉन्च की घोषणा 7 फरवरी को की जा सकती है। यह भी खबर है कि कंपनी मी 10 को 14 फरवरी को सेल के लिए उपलब्ध कराएगी और मी 10 प्रो इसके कुछ दिनों बाद सेल पर आएगा।

Mi 10 और Mi 10 Pro इस दिन होंगे लॉन्च

Mi 10 Pro में 108-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला क्वॉड कैमरा सेटअप होगा

ख़ास बातें
  • Mi 10 और Mi 10 Pro के लॉन्च की घोषणा 7 फरवरी को हो सकती है
  • मी 10 प्रो में 108-मेगापिक्सल क्वॉड कैमरा सेटअप होगा
  • मी 10 लॉन्च के एक दिन बाद 14 फरवरी को सेल पर आ सकता है
विज्ञापन
Mi 10 सीरीज 13 फरवरी को लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन Mi 10 और Mi 10 Pro शामिल हैं। कुछ समय पहले शाओमी के सीईओ ले जून ने कहा था कि शाओमी इस सीरीज को 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकती है। अब एक नई रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो कंपनी इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन को 13 फरवरी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लॉन्च के अगले दिन यानी 14 फरवरी को कंपनी मी 10 को सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। वहीं, दूसरी ओर मी 10 प्रो की शिपिंग 18 फरवरी से शुरू होगी। शाओमी इस सीरीज को ऑनलाइन लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसका कारण चीन में तेजी के साथ फैलता कोरोनावायस है, जिसने ग्लोबल स्तर पर बिजनेस को भी प्रभावित किया है।

एक टिप्सटर Xiaomishka द्वारा देखी गई एक लीक के मुताबिक, Mi 10 और Mi 10 Pro के लॉन्च की घोषणा 7 फरवरी को की जाएगी। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव के कराण कंपनी इस सीरीज को एक कॉन्फ्रेंस के जरिए 13 फरवरी को ऑनलाइन लॉन्च करेगी। मी 10 लॉन्च के अगले दिन 14 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, मी 10 प्रो को कंपनी 18 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। यह भी जानकारी मिली है कि मी 10 प्रो का प्री-रजिस्ट्रेशन सेल से पहले शुरू किया जाएगा। प्री-रजिस्टर करने के लिए ग्राहकों को CNY 100 (लगभग 1,000 रुपये) देने होंगे।

Mi 10 Pro वेरिएंट को लेकर अभी तक मिली जानकारियों की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.4-इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, 16 जीबी तक रैम, क्वॉड रियर कैमरा सेटअप और कथित तौर पर 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।

इसके क्वॉड रियर सेटअप में 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर और 16-मेगापिक्सल का सेकंड्री कैमरा सेंसर दिया जाएगा। अन्य दो कैमरों में 12-मेगापिक्सल का टर्टिअरी सेंसर और 5-मेगापिक्सल का चौथा सेंसर होगा। खबर है कि इसकी बैटरी 5,250 एमएएच क्षमता की होगी और फोन MIUI 11.20.1.21 पर काम करेगा। इससे पहले Mi 10 की कुछ लाइव तस्वीरों ने इसमें होल-पंच डिस्प्ले होने की तरफ इशारा किया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • कमियां
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4780 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  3. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  6. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  7. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  8. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  9. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  10. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »