Mi 10 Lite 5G क्वाड रियर कैमरा के साथ लॉन्च: जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन

Mi 10 Lite में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 765G चिपसेट है, जिसे एलपीडीडीआर4एक्स रैम और यूएफएस 2.1 स्टोरेज शामिल है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 मार्च 2020 15:10 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10 Lite 5G में है Qualcomm Snapdragon 765G चिपसेट
  • 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है मी 10 लाइट
  • मी 10 और मी 10 प्रो भी है इस सीरीज़ में शामिल

Mi 10 Lite 5G शाओमी का सबसे किफायती 5G फोन है

Xiaomi Mi 10 Lite 5G सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया है। नया मॉडल वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच वाले डिस्प्ले के साथ आता है। मी 10 सीरीज़ में इससे पहले Mi 10 और Mi 10 Pro को लॉन्च किया जा चुका है, जो मी 10 लाइट के विपरीत होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस हैं। हालांकि सीरीज़ के अन्य दोनों फोन की तरह ही Mi 10 Lite 5G भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। स्मार्टफोन में ग्रेडिएंट-फिनिश बैक पैनल आता है। मी 10 लाइट क्वालकॉम के 5जी सपोर्ट वाले स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट के साथ आता है।
 

Mi 10 Lite price, availability

मी 10 लाइट 5जी की कीमत 349 यूरो ​​(लगभग 29,200 रुपये) है। स्मार्टफोन चार अलग-अलग रंग के विकल्पों के साथ मई की शुरुआत से यूरोपीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि भारत के बाजार के लिए उपलब्धता की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
Advertisement

Mi 10 Lite 5G के साथ, शाओमी ने मी 10 और मी 10 प्रो को भी यूरोप में लॉन्च किया है। मी 10 का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट यूरोप में 799 यूरो (लगभग 66,800 रुपये) शुरुआती कीमत के साथ आता है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 899 यूरो (लगभग 75,200 रुपये) है। दूसरी ओर, Mi 10 Pro का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 999 यूरो (लगभग 83,500 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है।

मी 10 और मी 10 प्रो दोनों को पिछले महीने चीन में 3,999 युआन की शुरुआती कीमत (लगभग 42,200 रुपये) कीमत में पेश किया किया गया था। मी 10 को भारत में 31 मार्च को लॉन्च किया जाना था। हालांकि कंपनी ने हाल ही में देश भर में होने वाले लॉकडाउन के कारण लॉन्च को स्थगित कर दिया है, ताकि देश में कोरोनोवायरस के प्रकोप को सीमित रखा जा सके।
Advertisement
 

Mi 10 Lite specifiations, features

मी 10 लाइट 5जी में 6.57-इंच एमोलेड ट्रू-कलर डिस्प्ले है, जिसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 765G चिपसेट है, जिसे एलपीडीडीआर4एक्स रैम और यूएफएस 2.1 स्टोरेज शामिल है। हालांकि रैम और स्टोरेज क्षमता के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है। Xiaomi Mi 10 Lite में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। यह स्मार्टफोन नाइट मोड 2.0, एआई डायनामिक स्काईस्केपिंग और व्लॉग मोड जैसे फीचर्स से लैस है। इसके अलावा फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है।

शाओमी ने मी 10 लाइट 5जी में 4,160 एमएएच क्षमता की बैटरी दी है, जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन क्विक चार्ज 3.5 को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.