Mi 10 Lite 5G स्मार्टफोन को लेकर मिली ये अहम जानकारियां

इस हफ्ते की शुरुआत में Xiaomi के एक वीबो से पता चला था कि Mi 10 Lite 5G का चीनी वेरिएंट अलग-अलग फीचर्स के साथ आएगा। फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में एक पेरिस्कोप कैमरा होगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2020 13:09 IST
ख़ास बातें
  • चीन में Mi 10 Youth Edition के नाम से लॉन्च हो सकता है मी 10 लाइट 5जी
  • यूरोप के वेरिएंट की तुलना में होगा कुछ अलग फीचर्स से लैस
  • स्मार्टफोन के साथ शाओमी लॉन्च कर सकती है नया MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम

Mi 10 Lite 5G को चीन में Mi 10 Youth Edition के नाम से लॉन्च किया जा सकता है

Mi 10 Lite 5G चीन में 27 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च के पहले Xiaomi ने अपने वीबो अकाउंट पर स्मार्टफोन के प्रचार के लिए कई टीज़र पोस्टर साझा किए हैं। अब कंपनी ने एक नया पोस्टर जारी किया है, जिससे पता चलता है कि मी 10 लाइट 5जी में शामिल पेरिस्कोप कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट और 50X ज़ूम सपोर्ट करेगा। इसके अलावा कंपनी ने बुधवार को वीबो पर कुछ अलग-अलग पोस्ट में स्मार्टफोन के डिस्प्ले टाइप, रंग विकल्प और डायमेंशन का भी खुलासा किया। याद दिला दें कि Xiaomi ने पिछले महीने फरवरी में Mi 10 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन के रूप में Mi 10 Lite 5G को यूरोप में पेश किया था। बता दें कि Xiaomi आगामी Mi 10 Lite 5G को चीन में Mi 10 Youth Edition के रूप में लॉन्च कर सकती है और इसके यूरोप मॉडल से अलग होने की उम्मीद है।

इस हफ्ते की शुरुआत में शाओमी ने वीबो पर एक पोस्ट में इशारा दिया था कि मी 10 लाइट 5जी का चीनी वेरिएंट अलग-अलग फीचर्स के साथ आएगा। इनसे पता चला था कि फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में एक पेरिस्कोप कैमरा होगा। अब नए खुलासे में पता चला है कि पेरिस्कोप कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और 50X ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि कंपनी ने अन्य तीन रियर कैमरों की जानकारी नहीं दी। याद दिला दें कि Mi 10 Lite के यूरोप वेरिएंट में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है।
Advertisement

इसके अलावा बुधवार को Xiaomi ने पुष्टि की थी कि Xiaomi Mi 10 Lite 5G (या मी 10 यूथ एडिशन) को कम से कम चार रंग के विकल्पों में पेश किया जाएगा। रंग विकल्पों में ब्लू बेरी, ग्रीन टी, ऑरेंज स्टॉर्म और पिंक पीच शामिल होंगे। एक अलग पोस्ट ने इशारा दिया है कि स्मार्टफोन का एक ब्लैक कलर वेरिएंट भी होगा और साथ में एक 'स्पेशल एडिशन' भी होगा। इसके अलावा यह भी पुष्टि की गई कि फोन एमोलेड डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा, "जो साधारण एलसीडी की तुलना में 33 प्रतिशत पतला होग।" शाओमी ने यह भी बताया कि Mi 10 Lite 5G फोन 8 एमएम मोटा होगा और इसका वज़न 200 ग्राम होगा।

अभी तक चीन में मी 10 लाइट की कीमत की पुष्टि नहीं हुई है। शाओमी ने मी 10 लाइट 5जी को 349 यूरो ​​(लगभग 29,000 रुपये) में यूरोप में लॉन्च किया था। जैसा कि नाम से पता चलता है स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
Advertisement

इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Mi 10 Lite 5G चार अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च होगा, जिसमें 6 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट शामिल होंगे। यह भी उम्मीद है कि इस लॉन्च इवेंट में शाओमी अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के नए वर्ज़न यानी MIUI 12 को भी पेश कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.