Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात

Meta ने Muse Charm नाम का छोटा AI डिवाइस पेश किया है, जिसे कीचेन में लगाया जा सकता है। इसमें Muse AI एजेंट और छोटा डिजिटल अवतार दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 सितंबर 2026 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने छोटा Muse Charm AI डिवाइस किया पेश
  • कीचेन में लगाकर बिना फोन AI से कर सकेंगे बात
  • कीमत और बिक्री की तारीख अभी नहीं हुई कन्फर्म

Meta Muse Charm छोटा AI डिवाइस है, जिसे कीचेन में लगाया जा सकता है

सोचिए, आपको AI से कोई काम करवाना है और इसके लिए फोन निकालने या कोई ऐप खोलने की जरूरत ही न पड़े। बस कीचेन में लगे एक छोटे से डिवाइस को टैप करें और सीधे AI से बात शुरू कर दें। Meta अब इसी तरह के इस्तेमाल की दिशा में आगे बढ़ रही है। कंपनी ने Meta Connect 2026 में Muse Charm नाम का छोटा AI डिवाइस पेश किया है, जिसे जेब में रखा जा सकता है या चाबी के गुच्छे के साथ लगाया जा सकता है। इसमें Meta का Muse AI एजेंट मौजूद है और एक छोटी स्क्रीन भी दी गई है, जिस पर इसका डिजिटल अवतार दिखाई देता है।

Muse Charm को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर बिना फोन निकाले Muse से बात कर सके। डिवाइस के कोने में एक सेंसर दिया गया है, जिसे टैप करने के बाद AI से बातचीत शुरू की जा सकती है। Meta के मुताबिक, इसमें Muse का रियल-टाइम वॉइस मॉडल और अवतार एक्सपीरियंस दिया गया है। यानी यूजर AI से बातचीत करते हुए अपने फोन को हाथ में लिए बिना भी उससे काम करवा सकता है।

Advertisement

Muse खुद एक AI एजेंट है, जो सिर्फ सवालों के जवाब देने के बजाय यूजर की तरफ से कुछ काम भी कर सकता है। Meta के मुताबिक, यह ईमेल भेजने, ट्रैवल बुक करने, ऑनलाइन शॉपिंग और दूसरे रोजमर्रा के कामों में मदद कर सकता है। कंपनी ने इसे अपने नए AI एक्सपीरियंस का अहम हिस्सा बनाया है।

Muse Charm का आकार काफी छोटा है और इसे कीचेन की तरह साथ रखा जा सकता है। इसमें एक छोटी स्क्रीन है, जिस पर Muse का डिजिटल अवतार दिखाई देता है। Meta के मुताबिक, कंपनी ने Muse के रियल-टाइम वॉइस और अवतार सिस्टम को एक ऐसे डिवाइस में फिट किया है जिसे आसानी से जेब में रखा जा सके।

Meta के CEO मार्क जकरबर्ग ने डिवाइस को दिखाते हुए बताया कि अगर यूजर AI ग्लासेस नहीं पहन रहा है, तो Muse Charm उसके लिए Muse से बात करने का तेज तरीका बन सकता है। Meta आने वाले महीनों में Muse को अपने AI ग्लासेस पर भी उपलब्ध कराने वाली है।

Advertisement

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि Muse Charm फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। Meta ने इसे Connect इवेंट में पेश किया है और कंपनी ने कहा है कि इसके बारे में ज्यादा जानकारी इस साल बाद में दी जाएगी। Meta इसे दिसंबर के छुट्टियों के सीजन तक शिप करने की तैयारी कर रही है। अभी इसकी कीमत और पूरी तकनीकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Meta का यह कदम दिखाता है कि कंपनी अपने AI एजेंट को सिर्फ फोन और ऐप तक सीमित नहीं रखना चाहती। Muse Charm के जरिए यूजर को AI तक पहुंचने के लिए एक अलग छोटा डिवाइस मिलेगा, जबकि AI ग्लासेस के जरिए भी Muse का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, डिवाइस की कीमत, बैटरी और भारत में उपलब्धता जैसी जानकारी के लिए अभी Meta की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.