Ai Gadget

Ai Gadget - ख़बरें

  • Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
    पिछले सप्ताह Nvidia के CEO की पोस्ट से Jensen Huang ने इस्तीफा दिया था। चीन की एक कथित जासूस के साथ अफेयर का खुलासा होने के बाद Jensen ने कंपनी से अलग होने का फैसला किया था। इस स्कैंडल के सामने आने के बाद Nvidia के शेयर में भारी गिरावट हुई थी। चीन को एडवांस्ड चिप्स का एक्सेस मिलने से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे की आशंका भी जताई गई थी।
  • Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
    Honor Watch 6 Pro में 1.5 इंच का डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5,500 निट्स है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और स्ट्रेस मॉनिटर करने के लिए Intelligent Sense System मिलता है। वॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, AI Running Coach और डुअल-बैंड GNSS सपोर्ट भी है। इसकी 515mAh बैटरी Ultra-Long Battery Mode में 18 दिनों तक चलने का दावा करती है। इसके अलावा इसमें 5ATM, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ NFC पेमेंट की सुविधा भी मिलती है।
  • Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
    Apple अपने Siri AI और Apple Intelligence के कुछ एडवांस फीचर्स पर डेली यूज लिमिट लगाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, तय सीमा खत्म होने के बाद यूजर्स को अगले दिन तक इंतजार करना होगा या ज्यादा इस्तेमाल के लिए iCloud+ सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। 200GB प्लान में 2 गुना और 2TB प्लान में 5 गुना तक ज्यादा इस्तेमाल की सुविधा मिल सकती है। Image Playground, Photos के Clean Up और कुछ AI आधारित Shortcuts भी इस लिमिट के दायरे में आएंगे। हालांकि, अलार्म सेट करने और कॉल करने जैसे सामान्य Siri कमांड पहले की तरह अनलिमिटेड रहेंगे।
  • मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
    OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता और न ही ये चाहता हूं कि मेरे बच्चे लैब्राडोर बनें। दरअसल करीबन एक दशक पहले एलन मस्क ने कहा था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सामने इंसान एक पालतू लैब्राडोर जैसा हो जाएगा।
  • Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
    Havells भारत का पहला एजेंटिक AI फैन Havells Epic Signia Smart Fan लेकर आया है। यह फैन बिजली की 65% तक बचत करता है। इसके अलावा एनर्जी सेविंग के लिए 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है। इस फैन में रिवर्स रोटेशन और स्लीप मोड शामिल है। Epic Signia Smart Fan की कीमत ₹4399 है, जबकि एमआरपी ₹7,200 है।
  • फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
    देश में 16 से अधिक कस्टमर्स के साथ Siemens के इस टूल का परीक्षण किया गया है। Siemens ने बताया है कि इससे वर्कफ्लो को मैनुअल तरीकों की तुलना में दो से पांच गुणा तेजी से पूरा किया जा सकता है। इसक साथ ही सॉल्यूशन की क्वालिटी में 80 प्रतिशत तक और इंजीनियरिंग एफिशिएंसी में 50 प्रतिशत तक का सुधार हो सकता है।
  • 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
    OpenAI ने भारत के योग्य रिसर्च फैकल्टी और पोस्टडॉक्टोरल रिसर्चर्स के लिए फ्री ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम का विस्तार किया है। इसके तहत चुनिंदा संस्थानों के रिसर्चर्स को 12 महीने तक मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। खास बात यह है कि हर ग्रांट में तीन ChatGPT Plus अकाउंट दिए जाएंगे, जिन्हें रिसर्चर अपने दो सहयोगियों के साथ इस्तेमाल कर सकेंगे। आवेदन 30 नवंबर से शुरू होंगे और चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। OpenAI इस ग्लोबल राउंड में कुल 50,000 नए ग्रांट देने की तैयारी कर रही है।
  • अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
    अमेरिकी कांग्रेस की फॉरन अफेयर्स, इंटेलिजेंस और चाइना सेलेक्ट कमेटियों के सामने Jensen की 1 दिसंबर को पेशी होगी। इससे अगले दिन Nvidia के जनरल काउंसल Tim Teter भी इन कमेटियों के सामने पेश होंगे। अमेरिका के कुछ सांसदों की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है, "अमेरिका की सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका पर हम इन दोनों का पक्ष जानने का इंतजार कर रहे हैं।"
  • पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
    गुजरात के वडोदरा में एक शिक्षक ने पत्नी के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए AI चैटबॉट की मदद ली। महिला का आरोप है कि AI की सलाह पर पति उनके झगड़ों की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगा। इसके बाद चैटबॉट ने कथित तौर पर उसे तलाक लेने का सुझाव दिया, जिसके बाद शिक्षक शादी खत्म करने की जिद पर अड़ गया। परेशान पत्नी ने अभयम महिला हेल्पलाइन से संपर्क किया। हेल्पलाइन की टीम ने दोनों की काउंसलिंग की और उन्हें आपसी बातचीत से मतभेद सुलझाने की सलाह दी। इसके बाद दंपति ने रिश्ता बचाने की कोशिश करने पर सहमति जताई।
  • Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
    Google ने Google Maps के Ask Maps फीचर में कई नए AI अपडेट्स पेश किए हैं। अब यूजर्स इसकी मदद से कई दिनों की रोड ट्रिप का पूरा प्लान तैयार कर सकेंगे। AI हर दिन का अलग शेड्यूल बनाएगा और घूमने की जगहों से लेकर रेस्टोरेंट तक के स्टॉप जोड़ेगा। तैयार प्लान को Google Docs में एक्सपोर्ट भी किया जा सकेगा। इसके अलावा रास्ते में लाइव ट्रैफिक, पार्किंग, EV चार्जिंग और मौसम की जानकारी मिलेगी। Ask Maps Saved Lists में जगहें खोजने और आसपास की सर्विसेज के लिए अपॉइंटमेंट ढूंढने में भी मदद करेगा। कुछ फीचर्स फिलहाल अमेरिका तक सीमित हैं।
  • Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
    Apple ने अमेरिका में नया AI हेल्थ रिसर्च ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए कंपनी यह समझना चाहती है कि लोग स्वास्थ्य संबंधी सवालों के लिए AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल कैसे करते हैं। इस रिसर्च के लिए Apple ने OpenEvidence के साथ पार्टनरशिप की है। ऐप मेडिकल जर्नल्स और रिसर्च के आधार पर सवालों के जवाब देगा। यूजर्स चाहें तो Apple HealthKit का डेटा भी शेयर कर सकेंगे। इस स्टडी में 2 लाख तक लोगों को शामिल करने की योजना है। फिलहाल यह ऐप अमेरिका में 21 साल या उससे अधिक उम्र के योग्य iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
    Financial Times की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Nvidia के चीफ के तौर पर Jensen की वापसी के लिए अमेरिका में सिलिकॉन वैली के एग्जिक्यूटिव्स के साथ मिलकर लॉबीइंग की जा रही है। इसके लिए व्हाइट हाउस से भी समर्थन लेने की कोशिश की जाएगी। Jensen के एक सहयोगी ने कहा कि उन्हें इस इंडस्ट्री के बहुत से लोग पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि इन कोशिशों के लिए Jensen ने सहमति दी है।
  • Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
    एंटी-करप्शन ग्रुप, DeKleptocracy ने जानकारी दी है कि पॉलिसी में इस बदलाव से पहले ट्रंप ने Nvidia के 10 लाख डॉलर से 50 लाख डॉलर के बीच शेयर्स खरीदे थे। अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट जो बाइडेन के कार्यकाल के दौरान अमेरिका से चीन को AI चिप्स के एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगाई गई थी। इस फैसले को रद्द करने से कुछ दिन पहले ट्रंप ने Nvidia में बड़ा इनवेस्टमेंट किया था।
  • Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
    Apple ने भारत में HomeView को अधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च कर दिया है। यह भारत में अब खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है। देखने में यह एक डिस्प्ले जैसा लगता है लेकिन इसके उपयोग बहुत सारे बताए गए हैं। डिवाइस में एक 7 इंची स्क्रीन मिलती है। यह एपल के ए18 चिप पर चलता है।
  • Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
    NVIDIA के सीईओ जेनसन हुआंग (Jensen Huang) को अफेयर का मामला सामने आने के बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। अब कोलेट क्रेस्स (Colette Kress) को अंतरिम सीईओ बनाया गया है।

Ai Gadget - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »