मेज़ू एम3 नोट में है फिंगरप्रिंट सेंसर व 4100 एमएएच की बैटरी, 11 मई को होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2016 11:18 IST
मेज़ू के एम3 नोट स्मार्टफोन को भारत में 11 मई को लॉन्च किया जाएगा। चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। इनवाइट में लिखा है, लॉन्ग लास्टिंग ब्यूटी इज सून टू बिकम रियालिटी''। इस संदेश के साथ मेज़ू एम3 नोट के टॉप पैनल की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। आपको याद दिला दें कि मेज़ू एम3 नोट 4100 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो इस बजट हैंडसेट की सबसे अहम खासियत है।

गौरतलब है कि इस महीने ही चीन में मेज़ू एम3 नोट के दो वेरिएंट पेश किए गए थे। चीन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 799 चीनी युआन (करीब 8,220 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,280 रुपये) रखी गई है।

स्मार्टफोन में 5.5 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। मेज़ू एम3 नोट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी10 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यूज़र 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज में से चुनाव कर पाएंगे। आप 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है, यानी आप एक वक्त पर दोनों सिम कार्ड या फिर एक सिम कार्ड और एसडी कार्ड का ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो-फोकस फ़ीचर से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन की अहम खासियतों में से एक है 4100 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 17 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। एक और फ्लैगशिप फ़ीचर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

153.6 × 75.5 × 8.3 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले मेज़ू के इस फोन का वज़न 163 ग्राम है। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो यह 4जी, वाई-फाई  802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Meizu, Meizu m3 note, Meizu m3 note Price, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.