मेज़ू एम2 स्मार्टफोन सोमवार को होगा भारत में लॉन्च

मेज़ू एम2 स्मार्टफोन सोमवार को होगा भारत में लॉन्च
विज्ञापन
भारत में एम1 नोट, एम2 नोट और एमएक्स 5 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेज़ू अब अपने एम2 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।

सबसे पहले जुलाई महीने में चीन में लॉन्च किए गए मेज़ू एम2 स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी है और यह कंपनी के कस्टम रोम फ्लाइम 4.5 पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है।

इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को चीन में 599 चीनी युआन (करीब 6,200 रुपये) में लॉन्च किया गया था। हम उम्मीद कर सकते हैं कि भारत में भी हैंडसेट की कीमत इसी के आसपास होगी। इस हैंडसेट की टक्कर शाओमी के रेडमी 2 और मोटोरोला के मोटो ई (जेन 2) स्मार्टफोन से होगी।

स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसपर एजीसी ड्रेगनट्रेल प्रोटेक्टिव ग्लास का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64 बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। डिवाइस में ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू मौजूद होगा।

(पढ़ें: मेज़ू एम2 बनाम मेज़ू एम1)

मेज़ू एम2 में एफ/2.2 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्टिव लेंस ग्लास और एलईडी फ्लैश से भी लैस है। स्मार्टफोन में एफ/2.0 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में मौजूद दूसरे सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो मेज़ू एम2 में 4जी एलटीई, जीपीएस, ए-जीपीएस, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ 4.0 के लिए सपोर्ट मौजूद है। 140.1x68.9x8.7 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले इस स्मार्टफोन का वज़न 131 ग्राम है। हैंडसेट को पावर देने के लिए सोनी द्वारा बनाए 2500 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 2जी नेटवर्क पर 23 घंटे तक का टॉक टाइम, 4जी पर 10 घंटे तक इंटरनेट ब्राउज़िंग और 680 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। चीन में हैंडसेट के ब्लू, पिंक, ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट को पेश किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »