मेज़ू ई2 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 4 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा

मेज़ू ई2 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 4 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा
ख़ास बातें
  • मेज़ू ने अपने इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट पेश किए हैं
  • मेज़ू ई2 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920×1080 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • ज़रूरत पड़ने पर आप 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेज़ू ने स्थानीय मार्केट में नया हैंडसेट ई 2 लॉन्च किया है। मेज़ू ई2 की सबसे अहम खासियतों में 3400 एमएएच बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर और डिस्प्ले शामिल हैं। मेज़ू ने अपने इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट पेश किए हैं- 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। चीनी मार्केट में मेज़ू ई2 का 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1299 चीनी युआन (करीब 13,000 रुपये) है। वहीं, 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 1599 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) में मिलेगा। फिलहाल, इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

मेज़ू ई2 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920×1080 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 403 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ हीलियो पी20 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और ग्राफिक्स के लिए माली टी880 इंटिग्रेटेड है। जैसा कि हमने पहले बताया, हैंडसेट के दो वेरिएंट हैं। 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर आप 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर आधारित फ्लाइम 6 ओएस पर चलेगा।

मेज़ू ई2 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह पीडीएएफ, एफ/2.2 अपर्चर और पनोरमा मोड से लैस है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। इसकी बैटरी 3400 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि 30 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 40 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 153.7x75.7x7.5 मिलीमीटर है और डाइमेंशन 155 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu E2 Launch, Meizu E2 Price, Meizu E2 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »