• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मेज़ू का लॉन्च इवेंट 13 जून को, मेटल 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद

मेज़ू का लॉन्च इवेंट 13 जून को, मेटल 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद

मेज़ू का लॉन्च इवेंट 13 जून को, मेटल 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेज़ू 13 जून को चीन में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस इवेंट में कंपनी पिछले साल लॉन्च किए गए ब्लू चार्म मेटल स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिेएंट ब्लू चार्म मेटल 2 पेश कर सकती है। गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन को हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था। इससे हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ। इनवाइट में इवेंट तारीख के साथ चाबी नज़र आ रही है।

मेज़ू ब्लू चार्म मेटल 2 स्मार्टफोन के लीक हुए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास स्क्रीन, 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी10 ऑक्टा-कोर 64-बिट प्रोसेसर, माली टी860 जीपीयू, 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप होगा।

जानकारी मिली है कि इस डुअल सिम हैंडसेट में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा  दिया गया है। इसका डाइमेंशन 153.6×75.6×8.3 मिलीमीटर है और वज़न 166 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस शामिल हैं। यह फोन 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।

खबर यह भी है कि मेज़ू जल्द ही अपने एम3 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट भी लॉन्च करेगी। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, मेज़ू ब्लू चार्म मेटल 2 के 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,170 रुपये) से शुरू होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »