इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन में है 10000 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2015 11:34 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओकीटेल ने नया स्मार्टफोन पेश किया है जो 10000 एमएएच की बैटरी से लैस है। गौर करने वाली बात है कि इस स्मार्टफोन डेवलप किए जाने की जानकारी जुलाई में ही सामने आई थी।

ओकीटेल के10000 स्मार्टफोन अमेरिका में प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 239.99 डॉलर (करीब 16,000 रुपये) में उपलब्ध है। कंपनी फिलहाल इस हैंडसेट को डिस्काउंट के साथ 199.99 डॉलर (करीब 13,500 रुपये) में बेच रही है। ऑनलाइन रिटेलर के मुताबिक के10000 स्मार्टफोन की शिपिंग 21 जनवरी से शुरू होगी।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने इससे पहले अक्टूबर महीने में 6000 एमएएच बैटरी वाला ओकीटेल के6000 स्मार्टफोन पेश किया था। अफसोस की बात यह है कि कंपनी ने ओकीटेल के10000 को अन्य मार्केट में लॉन्च करने के संबंध में जानकारी नहीं दी है।

ओकीटेल का यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्ज़िंग को सपोर्ट करता है, यानी इसका इस्तेमाल पावरबैंक के तौर पर किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि ओकीटेल के10000 स्मार्टफोन की बैटरी तीन आईफोन 6एस प्लस स्मार्टफोन को चार्ज कर सकती है।
Advertisement

अब बात स्पेसिफिकेशन की। ओकीटेल के10000 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। यह एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन है। इसके दोनों सिम कार्ड स्लॉट 4जी एलटीई को सपोर्ट करते हैं। ऑनलाइन लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि हैंडसेट में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट से लैस इस स्मार्टफोन में 2 जीबी का रैम दिया गया है।
Advertisement

ओकीटेल के10000 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। रियर कैमरा एचडीआर, फेस डिटेक्शन, फेस ब्यूटी, पनोरमा शॉट और एंटी शेक जैसे फ़ीचर के साथ आता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3जी, माइक्रो-यूएसबी, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 143x77x9 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.