• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सबसे मजबूत रग्ड स्मार्टफोन Oukitel WP20 Pro लॉन्च, 6300mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स

सबसे मजबूत रग्ड स्मार्टफोन Oukitel WP20 Pro लॉन्च, 6300mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स

Oukitel WP20 Pro को Calm Black और Eco Green में आता है। स्मार्टफोन केवल AliExpress पर 109.99 डॉलर की रियायती कीमत यानी कि 8,737 रुपये पर उपलब्ध होगा।

सबसे मजबूत रग्ड स्मार्टफोन Oukitel WP20 Pro लॉन्च, 6300mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स

Photo Credit: Oukitel

Oukitel WP20 Pro में 6300mAh की बैटरी दी गई है।

ख़ास बातें
  • Oukitel WP20 Pro में पावरफुल 6300mAh की बैटरी दी गई है।
  • Oukitel WP20 Pro में 20MP का रियर कैमरा दिया गया है।
  • Oukitel WP20 Pro में MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Oukitel ग्लोबल लेवल पर WP20 सीरीज का लेटेस्ट और एडवांस वर्जन Oukitel WP20 Pro रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। फोन को AliExpress पर ग्लोबल प्रीमियर सेल के तहत 109.99 डॉलर की रियायती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। यह सेल 22 अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त 2022 तक जारी रहेगी। Oukitel WP20 Pro ने अपने पुराने वर्जन WP 20 के बेस्ट फीचर्स और फंक्शन को शामिल किया है, लेकिन साथ-साथ नए और एडवांस फीचर्स भी लैस हैं। पुराने मॉडल के जैसा फोन में एक लाइट बॉडी, बड़ी कैपेसिटी वाली बैटरी और बड़ी डिस्प्ले है। हालांकि प्रो वर्जन में अधिक स्टोरेज और दमदार हार्डवेयर मिलता है।
 

Oukitel WP20 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


इस स्मार्टफोन को बाहर की कठोर और दमदार कंडीशन से बचने के लिए डिजाइन किया गया है। इस फोन को IP68/69K रेटिंग और लेटेस्ट MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से बचाव प्रदान करता है। यह 1.5 मीटर की ऊंचाई से एक बूंद का सामना कर सकता है और हाई टेंप्रेचर और प्रेशर में भी काम कर सकता है। सिर्फ 297 ग्राम वजन के इस फोन में एक हैंड-होल्डिंग सनकेन रियर डिजाइन है जो इसे लाइट और इस्तेमाल में आसान बनाता है।

बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में पावरफुल 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि बाहर लंबे समय तक बचाए रख सकती है। यह ग्राहकों 550 घंटे का स्टैंडबाय, 55 घंटे का कॉलिंग टाइम और 60 घंटे का प्लेबैक प्रदान कर सकता है। इसमें एक ओटीजी फंक्शन मिलता है जो ग्राहकों को अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज करने में मदद करता है। इस फोन को जरूरत पड़ने पर आसानी से मिनी पावर बैंक में तब्दील किया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो Oukitel WP20 Pro में 20MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो आपको क्रिस्प और क्लियर फोटो प्रदान करता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 5.93 इंच की HD+ डिस्प्ले दी है, जिसका 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और 720x1440 पिक्सल रेजोल्यूशन है। इसमें MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 4GB RAM और 64GB ROM के साथ आता है। अन्य फीचर्स में NFC, एक फिंगरप्रिंट सेंसर और लेटेस्ट Android 12OS है।
 

Oukitel WP20 Pro की कीमत और उपलब्धता


कलर ऑप्शन की बात करें तो Oukitel WP20 Pro को Calm Black और Eco Green में आता है। स्मार्टफोन केवल AliExpress पर 109.99 डॉलर की रियायती कीमत यानी कि 8,737 रुपये पर उपलब्ध होगा। यह डील 26 अगस्त, 2022 तक ही जारी रहेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »