लाइफ फ़्लेम 1 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

लाइफ फ़्लेम 1 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल के लाइफ ब्रांड का चौथा स्मार्टफोन फ़्लेम 1 पेश कर दिया गया है। 6,490 रुपये वाले लाइफ फ़्लेम 1 स्मार्टफोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर रिलायंस डिजिटल पर लिस्ट किया गया है। अफसोस की बात यह है कि इस हैंडसेट की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

कंपनी ने अब तक लाइफ ब्रांड के तीन स्मार्टफोन लाइफ अर्थ 1, वाटर 1 और वाटर 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। गौर करने वाली बात है कि लाइफ फ़्लेम 1 रिलायंस रिटेल के लाइफ ब्रांड स्मार्टफोन सीरीज का सबसे किफायती हैंडसेट है। यह फोन काले, लाल और सफ़ेद वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

(पढ़ें: लाइफ अर्थ 1 बनाम लाइफ अर्थ 1 बनाम लाइफ वाटर 1 बनाम लाइफ वाटर 2)

लाइफ ब्रांड के अन्य स्मार्टफोन की तरह फ़्लेम 1 में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है।

लाइफ फ़्लेम 1 स्मार्टफोन में 4.5 इंच का एफ़डब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित फ़्लेम 1 एक डुअल-सिम फोन है। हैंडसेट में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 (एमएसएम8909) प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लाइफ फ़्लेम 1 में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, इसे हैंडसेट की सबसे अहम खासियत माना जा सकता है। लाइफ फ़्लेम 1 में फेस डिटेक्शन, ब्लिंक डिटेक्शन और स्माइल डिटेक्शन जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।

132.6x66.2x9.3 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले लाइफ फ़्लेम 1 का वज़न 138  ग्राम है। इसमें 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके बारे में दावा किया गया है कि यह 8 घंटे का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »